रोमी भाटी को श्री आनंदपुर साहिब लोक सभा हल्के में मिल रहा जबरदस्त समर्थन : आम आदमी पार्टी की और से रोमी भाटी की दावेदारी से मामला दिलचस्प हो गया

by

श्री आनंदपुर साहिब : आम आदमी पार्टी ने 9 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को घोषणा की जा चुकी है । श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट सहित अन्य चार सीटों पर अभी पेच फंसा हुआ है । श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट में रोमी भाटी की दावेदारी से मामला दिलचस्प हो गया है। रोमी भाटी की दावेदारी से कांग्रेस और अकाली बीजेपी गठबंधन भी अपने प्रत्याशी की घोषणा काफी सोच समझ कर करना चाहती है।

रोमी भाटी के दावेदारी से चुनाव के गणित में खासा बदलाव आ गया है। अब गुर्जर समाज और आम आदमी पार्टी के भारी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा खुल कर रोमी भाटी को समर्थन करने से उनका पलड़ा भारी दिखने लगा है। उल्लेखनीय है कि पंजाब में संगठन और हल्का वासियों में बीच रोमी भाटी अत्यंत लोकप्रिय हैं
बिभिन्न सर्वों और लोगो में जाकर पूछे जाने पर उनको भारी समर्थन मिलता दिखाई दे रहा हैं। यहां तक कि भारी संख्या में अकाली और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कहा है को रोमी भाटी को टिकट मिलता है तो पार्टी से ऊपर उठ कर हम उन्हे समर्थन देने के मूड में लगते है । कई लोगो ने तो वीडियो जारी करके ये कहा की रोमी भाटी ने हमारे सुख–दुख में हमेशा साथ दिया है और हम उनसे अपने आप को हमेशा उनसे जुड़ा महसूस करते हैं।उन्होंने 10 साल से हमें कभी अपने आप से दूर नहीं महसूस होने दिया।

उधर रोमी भाटी ने पंजाब की पहली लिस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की आम आदमी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को अग्रिम शुभकामनाएं हैं और कहा सभी मिलकर इस बार पंजाब में 13 की 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने का पंजाब के मतदाताओं ने मन बना लिया है। रोमी भाटी ने कहा जो समर्थन मुझे मिल रहा है वो मेरी उम्मीदों से भी ज्यादा है और मैं कार्यकर्ताओँ व जनता का बहुत ही आभारी हूं की लोग मुझे इतना प्यार दे रहे है।

बतातें चलें की रोमी भाटी आम आदमी पार्टी के बड़े राष्ट्रीय नेता होने के साथ–साथ देश भर के सबसे बड़े गुर्जर नेताओं में से एक माने जाते हैं,जो युवाओं में खासे लोकप्रिय हैं और उनके आह्वाहन पर भारी संख्या में एकत्रित हो जाते हैं और श्री आनंदपुर साहिब में साढ़े तीन लाख से ज्यादा गुर्जर वोटर हैं और जारी मीटिंगों के दौर से ये निकल कर आ रहा के उनका समर्थन एकतरफा रोमी भाटी को है।सोशल मीडिया पर मुखर होकर वो इसे जाता भी रहें हैं।अब देखना है की टिकट बटवारे में आम आदमी पार्टी क्या करती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दिल्ली के बाद ‘पंजाब में AAP से सीधे मुकाबले की तैयारी में BJP : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की दो टूक- अकाली से नहीं होगा कोई गठबंधन, अकेले बनाएंगे सरकार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी की नजर अब बॉर्डर स्टेट पंजाब पर है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को करारी शिकस्त देने के बाद बीजेपी ने पंजाब...
article-image
पंजाब

दहेज के लिए पत्नी को परेशान करने पर पति पर मामला दर्ज

गढ़शंकर : गढ़शंकर पुलिस ने सीमा पत्नी अश्विनी कुमार के विरुद्ध दहेज लाने के लिए परेशान करने पर अश्विनी कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। सीमा पत्नी अश्विनी कुमार पुत्री...
article-image
पंजाब

2 युवतियों के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म : कपड़े फाड़ चलती कार से सड़क किनारे फेंक फरार, पीड़िताओं ने की तीन आरोपियों की पहचान

फिरोजपुर : फिरोजपुर के एक गांव के पास सड़क पर पैदल अपने गांव जा रही दो युवतियों को कार सवार चार युवकों ने जबरदस्ती उठाकर कार में बैठा लिया और चलती कार में उनके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘बेटी रुलाओ, बेटी सताओ और बेटियों को घर बिठाओ” : केंद्र सरकार पर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार की खेल नीति बन गई

नई दिल्ली :   कांग्रेस ने ओलंपिक पदक विजेता महिला पहलवान साक्षी मलिक के संन्यास की घोषणा के बाद शुक्रवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि ‘बेटी रुलाओ, बेटी सताओ...
Translate »
error: Content is protected !!