लवली यूनिवर्सिटी के 21 वर्षीय छात्र की PG में मौत : पंखे से लटका मिला शव, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत के कारणों की जांच जारी

by

फगवाड़ा। जालंधर के पास फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के 21 वर्षीय छात्र की निजी पेइंग गेस्ट (PG) में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र का शव मेहरू गांव के लॉ गेट इलाके में स्थित एक PG के कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद सतनामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान अभिषेक पटेल, पुत्र सियाराम पटेल, निवासी गांव चंदापुर, जिला वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक कुछ दिन पहले ही यूनिवर्सिटी का हॉस्टल छोड़कर इस PG में रहने आया था।

दोस्तों और PG संचालक ने पुलिस को दी सूचना

बताया जा रहा है कि 10 और 11 अक्टूबर की दरमियानी रात को छात्र अपने कमरे में था। जब उसके दोस्तों और PG संचालक को घटना का पता चला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

सुसाइड नोट मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं

पुलिस जांच के दौरान छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट मिला है या नहीं, इस संबंध में फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस आसपास के लोगों और छात्र के दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। अधिकारियों के अनुसार, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी चर्चा में रही थी यूनिवर्सिटी

गौरतलब है कि पिछले महीने LPU में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की सूचना के बाद परिसर में हंगामा हुआ था। इस दौरान तोड़फोड़ और यूनिमॉल में लूटपाट की घटनाएं सामने आई थीं। उस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान कई छात्रों और बाहरी लोगों को गिरफ्तार किया था।

हालांकि, छात्र की मौजूदा घटना की जांच अलग से की जा रही है। दोनों मामलों के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कुसुंपटी के जिप चमियाना वार्ड से खुश विक्रमसेन ने भारी मतों से जीता चुनाव

कृष्णगढ़ में खुशी की लहर, लोगों ने खुश विक्रम सेन के चाचा को दी बधाई पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : प्रदेश व पंचायती राज की राजनीति में अब राज घरानों की अगली युवा पीढ़ी...
article-image
पंजाब

5 स्कूलों की 45 बसों की चैकिंग : शर्ते न पूरी करने वाली 9 बसों के चालान व 2 बसों को थानों में किया बंद

होशियारपुर, 26 अप्रैल : डिप्टी कमिश्नर, एस.एस.पी व रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी होशियारपुर के दिशा निर्देशों पर सेफ स्कूल वाहन स्कीम के अंतर्गत सहायक ट्रांसपोर्ट अधिकारी होशियारपुर संदीप भारती की ओर से माहिलपुर व गढ़शंकर में...
article-image
पंजाब

तीसरा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप (प्रोफेसर डॉ. अमरीक सिंह) ने पर्थ (ऑस्ट्रेलिया) में छोड़ी मीठी और सुंदर यादें

आस्ट्रेलिया,कपूरथला/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  26 अप्रैल को ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में आयोजित तीसरा अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कप मीठी और सुंदर यादें छोड़ गया। माता सुरिंदर कौर को समर्पित इस टूर्नामेंट में अब तक की सबसे...
article-image
पंजाब

मनाली पाकिस्तान से भी बुरा .. यहां घूमने मत आना’, हरियाणा के टूरिस्ट परिवार से लोगों ने की मारपीट …वीडियो वायरल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश का कुल्लू मनाली छुट्टियां मनाने के लिए एक शानदार जगह मानी जाती है। लेकिन कई बार कुछ ऐसा हो जाता है, जो सभी के होश उड़ा देता है।...
Translate »
error: Content is protected !!