लैंड पूलिंग योजना लागू होने से गरीबों और मध्यम वर्ग के घरों के सपने टूट जाएंगे – करीमपुरी

by

नशा खत्म करने वाली सरकार खुरालगढ़ में शराब के ठेके और ब्रांचें क्यों नहीं बंद करवा रही – करीमपुरी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  बहुजन समाज पार्टी पंजाब के अध्यक्ष डॉ. अवतार सिंह करीमपुरी ने हाल ही में किसानों के साथ हुई एक बैठक में स्पष्ट किया कि बसपा पंजाब सरकार द्वारा लाए गए शहरी विकास प्रोजेक्ट के लिए लागू की जा रही लैंड पूलिंग योजना का डटकर विरोध करेगी, क्योंकि यह किसानों, मजदूरों और मध्यम वर्ग के लिए घातक है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के लागू होने से गरीब और मध्यम वर्ग के लोग अपने घर बनाने के सपने खो बैठेंगे। सरकार जबरन किसानों की जमीनें हड़पकर उन्हें बाहरी कॉलोनाइज़रों को करोड़ों में बेच देगी। पंजाब का आम व्यक्ति 30-40 हजार रुपये प्रति गज की जमीन खरीदने में असमर्थ रहेगा। इसलिए पंजाब के किसान, मजदूर, दस्तकार और मेहनतकश लोगों को इस योजना का पुरज़ोर विरोध करना चाहिए।

करीमपुरी ने सरकार से सवाल किया कि “नशा खत्म करने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार खुरालगढ़ साहिब जैसे पवित्र स्थान पर शराब के ठेके और ब्रांचें क्यों नहीं बंद करवा रही?”

उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं, श्री गुरु रविदास सभा और संगतों से अपील की कि वे अपने-अपने गांवों व शहरों में प्रस्ताव पास कर बसपा को भेजें, जिसमें सर्वसम्मति से यह मांग की जाए कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरण छोह प्राप्त पवित्र धरती खुरालगढ़ साहिब में आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा खोले गए तीन शराब के ठेकों और गुरु घरों के पास चल रही अवैध शराब ब्रांचों पर कड़ा ऐतराज जताया जाए।

सभा की ओर से सरकार से यह मांग की गई है कि सभी शराब के ठेके और अवैध ब्रांचें तुरंत बंद की जाएं। उन्होंने कहा कि सरकार की इस नीति की कड़ी निंदा की जाती है, जो पवित्र धार्मिक स्थान को शराब बिक्री के स्थान के रूप में बदलने का प्रयास कर रही है। बसपा कार्यकर्ता इस स्थान की मर्यादा और पवित्रता को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

एक अन्य बयान में करीमपुरी ने कहा कि बसपा 15 अगस्त को पटियाला में जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि पटियाला जिले के गांव बठोई कलां में दलितों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर बसपा नेताओं और स्थानीय संगत से विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर “ये कैसी आज़ादी?” नाम से विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत “पंजाब संभालो मुहिम” के तहत संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश कोऑर्डिनेटर प्रजापति अजीत सिंह भैणी, उपप्रधान बलदेव सिंह महिरा, स्टेट जनरल सेक्रेटरी योगा सिंह पनौंदियाँ और अन्य वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कोट फतूही पुलिस चौकी इंचार्ज ने गांववासियों और दुकानदारों के साथ मीटिंग कर ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की दी जानकारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा कोट फतूही पुलिस चौकी के प्रभारी ए एस आई सुखविंदर सिंह की ओर से वर्तमान सुरक्षा स्थिति और केंद्र तथा पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों के मद्देनज़र,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली विंटर कार्निवल में 19 साल के लड़के की हत्या, कांच की बोतल से गला रेता – मनुरंगशाला सील, स्टार नाइट समेत सभी कार्यक्रम रद्द

मनाली  :  मनाली में विंटर कार्निवल के दौरान 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वाले की पहचान मनाली के वशिष्ठ...
article-image
पंजाब

डेरा लोह लंगर की ओर से पूरे गांव में लगाए पौधे

बाबा विक्रमजीत सिंह जी की ओर से डेरे की संगतों के सहयोग से यह प्रयास किया गया होशियारपुर l दलजीत अजनोहा :  बढ़ रहे प्रदूषण के लेकर यहां सरकार की ओर ज्यादा से ज्यादा...
article-image
पंजाब

मेंहिंदवानी में पक्का मोर्चा जारी : प्रशासन का पुतला फूंका

गढ़शंकर:2 सितम्बर: पंजाब तथा हिमाचल की सीमा पर गांव गोंदपुर में स्थापित साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण के विरुद्ध तथा गांव मेहंदवानी की लिंक सडक़ से निकलते भारी वाहन/टिप्पर के विरोध में लोक बचाओ गांव...
Translate »
error: Content is protected !!