वर्ल्ड कैंसर डे के मौके पर जागरूकता रैली का आयोजन : कैंसर की रोकथाम के लिए लोगों को दी जानकारी

by

गढ़शंकर। वर्ल्ड कैंसर डे के अवसर पर सिविल हस्पताल गढ़शंकर के सीनियर मेडिकल अफसर डॉ रमन कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिविल हस्पताल गढ़शंकर में एकत्रित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ रमन कुमार और डॉक्टर अनुप्रीत ने बताया कि किस तरह से आम लोग भी जागरूकता और सावधानी अपनाकर कैंसर जैसी नामुराद बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि लोग खाने-पीने में सावधानी अपनाकर तथा समय-समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवा कर कैंसर से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि तंबाकू का ज्यादा सेवन करने वाले अधिकतर लोगों में मुंह का कैंसर होने का खतरा अधिक होता है और अगर किसी के मुंह में छाले अथवा गांठ पड़ जाती है तो इसके तुरंत जांच करवानी चाहिए। समय रहते कैंसर का पता चलने से इसका इलाज संभव है। इसके उपरांत लोगों को जागरूक करने के लिए एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन सिविल हॉस्पिटल गढ़शंकर से किया गया। इस अवसर पर राजेश पारती मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर, मनप्रीत कौर मल्टीपरपज हेल्थ वर्कर और सुखविंदर कौर के अलावा अस्पताल का स्टाफ उपस्थित था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश की रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 2 बार डिजिटल अरेस्ट रखा : उड़ा ले गए 1 करोड़ 6 लाख रुपये

पंचकूला  : हरियाणा के पंचकूला में हिमाचल प्रदेश की रिटायर्ड महिला प्रोफसर को डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 6 लाख रुपये ठग लिए. हरियाणा पुलिस ने एक आरोपी को गुजरात के अहमदाबाद से अब...
article-image
पंजाब

पंजाब में चुनावों में 13,000 पंचायत पदाधिकारियों में से 3,000 निर्विरोध निर्वाचित होना बहुत विचित्र : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस तथ्य को ‘बहुत विचित्र’ बताया कि पंजाब में हाल में हुए चुनावों में 13,000 पंचायत पदाधिकारियों में से 3,000 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कोर्ट ने असंतुष्ट उम्मीदवारों को...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र जठेरों के मेले में लार्ड दिलजीत राणा यूके, डीजीपी निर्मल सिंह विशेष तौर पर हुए शामिल

लार्ड दिलजीत राणा, सेवानिवृत डीजपी निमर्ल सिंह कासम्मान टिक्का जतिंद्र चंद व  राणा राज कुमार हरवां दुारा सम्मान गढ़शंकर। बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र के जठेरों का मेला भवानीपुर में मनाया गया।...
article-image
पंजाब

सरकारी मिडल स्कूल थेंदा चिपड़ा का आठवीं का परिणाम रहा शानदार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  सरकारी मिडिल स्कूल थेंदा चिपड़ा का पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किया गया आठवीं की मार्च 2025 की परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। सभी बच्चों ने बढ़िया अंक हासिल करके...
Translate »
error: Content is protected !!