विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग चैंपियनशिप में शिमला के छह युवा चयनित

by
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने किया जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ, राज्य स्तरीय मुकाबले में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

शिमला, 23 नवंबर। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित विकसित भारत यूथ लीडर्स डायलॉग (राष्ट्रीय युवा महोत्सव-2027) की जिला स्तरीय चैंपियनशिप का उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर शिमला जिले के छह प्रतिभागियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। ये प्रतिभागी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा निर्धारित विषय पर अपने विचार गंभीरता, स्पष्टता और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का अर्थ केवल देश की सीमाओं की रक्षा करना नहीं, बल्कि संवेदनशील पर्वतीय पर्यावरण का संरक्षण करना भी है। युवाओं को सतत विकास के अग्रदूत के रूप में आगे आकर ऐसे विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए, जो सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास के दृष्टिकोण से मजबूत हो।

8 हजार युवाओं ने लिया पहले चरण में भाग

अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने निर्णायक मंडल की अध्यक्षता भी की। नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक विपिन कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता की चयन प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिमला जिले से करीब 8,000 युवाओं ने पहले चरण की क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया था। इनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 1,000 प्रतिभागियों को दूसरे चरण के लिए चुना गया, जबकि 200 युवाओं ने निर्धारित विषय पर निबंध प्रस्तुत किए।

हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से प्राप्त निबंधों का केंद्रीय स्तर पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में मूल्यांकन किया गया। इसके बाद शिमला जिले के 52 प्रतिभागियों को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) चरण के लिए चयनित किया गया।

जलवायु सुरक्षा और सतत पर्वतीय विकास पर रखे विचार

जिला स्तरीय चैंपियनशिप के चैलेंज ट्रैक में प्रतिभागियों को ‘जलवायु सुरक्षा, सीमाएं एवं सतत पर्वतीय विकास’ विषय पर अपनी प्रस्तुतियां देनी थीं। इस चरण में कुल 19 प्रतिभागियों ने पीपीटी के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी सोच साझा करने का अवसर प्रदान करना था।

निर्णायक मंडल में जिला पर्यटन विकास अधिकारी जगदीश शर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मोहिंदर शर्मा, राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कोटशेरा के सहायक आचार्य डॉ. स्नेह तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली की प्रवक्ता पूनम शौनक शामिल रहे।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में ये छह युवा दिखाएंगे प्रतिभा

प्रस्तुतियों के मूल्यांकन के बाद मीनाक्षी मेहता, नंदिनी कंवर, निकिता चौहान, विवेक भरमैेक, ऐशानी वर्मा और चिराग नेगी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। यह प्रतियोगिता दिसंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित होगी, जिसमें सभी छह प्रतिभागी शिमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यय पर्यवेक्षक ने दूसरी बार किया चुनाव व्यय का निरीक्षण बोले… रोजाना दर्ज करें खर्चे, शैडो ऑब्जरवेशन रजिस्टर से मिलान

राकेश शर्मा । देहरा : व्यय पर्यवेक्षक अल्पेश कुमार त्रिकमलाल परमार (आईआरएस) ने आज वीरवार को एसडीएम ऑफिस देहरा में विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व्यय की दूसरी बार जांच की। बैठक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सीमा हैदर का पहला पेमेंट यूट्यूब से आ चुका : इस पैसे से सचिन ने सीमा को करवाचौथ के मौके पर सोना का मंगलसूत्र किया था गिफ्ट

नई दिल्ली : पाकिस्तान से भारत में चार बच्चे के साथ इश्क का बुखार लेकर घुस आई सीमा हैदर के अब बुरे दिन शुरू हो चुके है। पिछले काफी दिनों से सीना हैदर अपने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड को सूटकेस में छिपाकर ले गया बॉयज हॉस्टल : वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

सोनीपत : इश्क भी क्या चीज है, जो इंसान को किसी भी हद तक जाने को मजबूर कर दे. कोई चांद तारे तोड़ लाने की बात करता है तो कोई जान हथेली पर रखने...
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी : जीत दिलाने वाले कार्यकर्ताओं को उचित मान-सम्मान मिलने में कहीं न कहीं कुछ कमी : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक राठौर

शिमला :  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सुक्खू सरकार में अनदेखी हो रही है। यह शब्द  कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहे । । उन्होने ने कहा कि कार्यकर्ताओं...
Translate »
error: Content is protected !!