गिद्दा, भंगडा डाल कर विद्यार्थियों ने दर्शकों को नाचने को किया मजबूर : दोआबा पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव मनाया गया।

by

माहिलपुर – दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों में मैनेजिंग डायरेक्टर हरजिंदर सिंह गिल, चैयरपर्सन हरप्रीत कौर व डायरेक्टर गुरिंदर सिंह बैंस की अगुवाई में वार्षिक उत्सव समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए, समारोह का आरंभ धार्मिक गायन प्रसूत किया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने गिद्दा, भांगड़ा के प्रोग्राम पेश कर उपस्थित लोगों को झूमने पर बेबस कर दिया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने विद्यार्थियों को भारत के बुहरंगी सभ्याचार के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि उन्हें देश के सभ्याचार की जानकारी प्राप्त हो सके। स्कूल प्रिंसिपल अरुण गुप्ता ने विद्यार्थियों के परिजनों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास के फलस्वरूप वह स्कूल स्टाफ के प्रयासों से सर्वगुण संपन्न नागरिक देश व समाज को दे सके हैं। इस दौरान मैडम सुखविंदर कौर गिल, वाइस प्रिं पूजा रानी, शैली शर्मा, विनय बिहारी, अजय कुमार, रेनू प्रिया, पीसी पाल, ठेकेदार जगजीत सिंह, रामस्वरूप व स्कूल स्टाफ सदस्यों सहित विद्यार्थियों के परिजन उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डानसीवाल में पीने के पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो करेंगे तेज संघर्ष

एसडीओ ने कहा कि जल्द होगा समस्या का समाधान गढ़शंकर: गांव डानसीवाल में एक तर्फ पीने के पानी की किल्लत के चलते गांव वासियों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर पीने के पानी...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी ने गांव सेखोवाल व अड्डा झुंगिया में पार्टी कार्यालय खोला

गढ़शंकर। विधायक गढ़शंकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने कार्यालय का उद्घाटन करते हुए क्षेत्र में पिछली सरकारों द्वारा किए गए झूठे वादों का मुद्दा उठाया और कहा कि आम आदमी पार्टी की उम्मीद में...
article-image
पंजाब

शहीद-ए-आज़म स.भगत सिंह फुटबॉल क्लब द्वारा 16वें फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

टूर्नामेंट के दूसरे दिन पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठां और अर्जुन पुरस्कार विजेता फुटबॉलर गुरदेव सिंह गिल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने टूर्नामेंट का...
Translate »
error: Content is protected !!