विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने भराड़ी-कुरला संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास 

by
टुंडी तथा बनेट इत्यादि गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए व्यय होंगे एक करोड़ 50 लाख
ट्रैक टूरिज्म को विकसित कर पर्यटन हब बनेगा भटियात क्षेत्र : विधानसभा अध्यक्ष
एएम नाथ। चंबा, ( टुंडी ) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भराड़ी- कुरला संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया।  कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग एक करोड़ की राशि से निर्मित होने वाले भराड़ी- कुरला संपर्क मार्ग से इस इलाके के पांच गांव के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भराड़ी- कुरला संपर्क मार्ग को चयूल और साथ लगते गांवों तक विस्तार दिया जाएगा। उन्होंने विस्तार के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सर्वेक्षण का कार्य शुरू करने के भी निर्देश।
साथ में उन्होंने यह भी कहा कि संपूर्ण क्षेत्र में सड़क नेटवर्क का विस्तार होने के साथ भटियात क्षेत्र में साहसिक एवं धार्मिक तथा इको टूरिज्म की अपार संभावनाओं के चलते आने वाले समय में ट्रैक टूरिज्म सुविधाओं को विकसित कर इसे पर्यटन हब बनाया जाएगा।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि टुंडी तथा बनेट इत्यादि गांवों में सुचारू पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए एक करोड़ 50 लाख की धन राशि का प्रावधान रखा गया है।
उन्होंने संपूर्ण भटियात विधानसभा क्षेत्र में ढांचागत विकास को लेकर प्रदेश सरकार की विशेष प्राथमिकता का उल्लेख करते हुए अपने संबोधन में कहा कि गत दो वर्षों के दौरान अब तक 34 संपर्क सड़कों के निर्माण कार्य आरंभ किए गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई मांगों को सहानुभूति पूर्वक पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।
इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, जल शक्ति राकेश मोगरा, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार , वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन ,अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र चौधरी, स्थानीय पंचायत प्रधान पवन कुमार सहित पंचायत राज्य संस्थाओं के जन प्रतिनिधि तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

7 अटैचमेंट • Gmail ने इनकी जांच की है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ननखड़ी विकास खंड की पंचायतों को आपदा प्रबंधन हेतु आवश्यक उपकरण करवाएं उपलब्ध

एएम नाथ।  रामपुर बुशहर, 09 जनवरी — प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन व्यवस्था को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंचायत आपातकालीन प्रतिक्रिया केंद्र (PERC)...
हिमाचल प्रदेश

भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना : डिप्टी मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अभी भाजपा के नेताओं ने कर्मचारियों को ओपीएस मिलने का स्वागत नहीं किया। जिससे भाजपा का भाजपा को कर्मचारी विरोधी साहमने आ रहा है। ऊना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआईवी संक्रमित परिवारों के बच्चों भी ले सकते हैं मिशन वात्सल्य का लाभ: एडीएम रोहित राठौर

धर्मशाला, 6 जुलाई। निराश्रित और सेमी ऑर्फन बच्चों को सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन वात्सल्य का लाभ एचआईवी संक्रमित परिवारों के बच्चे भी ले सकते हैं। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने उपमंडल चुराह के अंतर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज उपमंडल चुराह के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिरोड़ी, चान्जु तथा देहरोग के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और वहां की वर्तमान स्थिति का विस्तृत...
Translate »
error: Content is protected !!