गढ़शंकर, 27 नवंबर: पंजाब सरकार द्वारा संविधान दिवस मौके श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस मौके विशेष तौर पर तैयार की गई पंजाब विधानसभा में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का मॉक सेशन करवाया गया। इस मॉक सेशन में पंजाब के 117 विधानसभा क्षेत्र से विभिन्न स्कूलों के चुने गए विद्यार्थियों ने विधायकों तथा मंत्रियों और विधानसभा के स्पीकर तथा डिप्टी स्पीकर की भूमिकाएं निभाते हुए कुछ संजीदा मते पेश किये। इस मॉक सेशन में गढ़शंकर क्षेत्र के शहीद मास्टर मलकीत सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास के विद्यार्थी दिशांत कुमार ने विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर से पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की भूमिका निभाई। उल्लेखनीय है कि सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल रुड़की खास का ग्यारहवीं क्क्षा का विद्यार्थी दिशांत पूरे विधानसभा के क्षेत्र से चुना गया एकमात्र विद्यार्थी है जिससे स्कूल तथा क्षेत्र का मान बढ़ा है। इस बच्चे की प्रतिभा पर गर्व करते हुए स्कूल इंचार्ज जसवीर राणा व समूह स्टाफ ने बच्चे तथा उनके अभिभावकों को बधाई देते हैं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि विधानसभा के स्पीकर कुलतर सिंह संधवां ने कहा कि उनकी सरकार युवा पीढ़ी को सत्ता चलाने का प्रशिक्षण देकर एक ऐतिहासिक काम कर रही है जिससे विद्यार्थियों में राजनीति में आकर्षण बढ़ेगा और संजीदा युवक पंजाब की तरक्की में योगदान डाल सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को वोट चोरी विषय पर आर्टिकल लिखकर भेजने के लिए कहा और उन्होंने ऐलान किया कि पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आने वाले विजेता विद्यार्थियों को क्रमशः 51 हजक, 21 हजार तथा 11 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
फोटो कैप्शन:
विधानसभा के माॅक सेशन में डिप्टी स्पीकर जय कृष्णा सिंह रौड़ी की भूमिका निभाते सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की खास का विद्यार्थी दिशांत कुमार।
