विधायक ज़िम्पा ने वार्ड नंबर 1 के कोकिला विहार में नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन : लोगों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल : ब्रम शंकर जिम्पा

by

होशियारपुर, 4 जून: विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने आज वार्ड नंबर 1 स्थित कोकिला विहार में नए पीने वाले पानी के ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

विधायक जिम्पा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को सीधे लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंजाब के लाखों परिवारों को 600 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा मिल रही है, जिससे आम लोगों के घरेलू खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों को बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं और अब तक 45 से अधिक नए ट्यूबवेल स्थापित किए जा चुके हैं। इससे हजारों परिवारों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि कोकिला विहार में स्थापित यह नया ट्यूबवेल भी क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता को पूरा करेगा और उन्हें पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, रजनी ठाकुर, प्रमोद शर्मा, सुदर्शन धीर, खुशी राम, बिंदी ठाकुर, सुभाष सहित बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी उपस्थित रहे। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने के लिए विधायक ब्रम शंकर जिम्पा और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lamrin Tech Skills University Punjab

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /April 27 ) Lamrin Tech Skills University Punjab hosted an Indo-African Cultural Fest in collaboration with Global Pass Career Consultancy. Students from India and various African countries participated enthusiastically in this...
article-image
पंजाब

किसान अजीत सिंह थिंद का देहांत

गढ़शंकर: किसान सयुंक्त र्मोचे के आहावान पर जीओ सैंटर के समक्ष लगाए धरने को 73 दिन से चला रहे किसान गांव गोलियां के अजीत सिंह थिंद का देहांत हो गया। उनका अंतिम संसकार उनके...
पंजाब

इंस्पेक्टर सहित 9 पुलिस कर्मचारी सस्पेंड…भ्रष्ट व लापरवाह पुलिस अमले की शामत

लुधियाना :  पंजाब में भ्रष्ट और लापरवाह पुलिस अधिकारियों व कर्मियों पर शिकंजा कसते हुए  लुधियाना रेंज के 3 जिलों के 9 पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में कोताही बरतने पर सस्पेंड दिया गया हैं।...
article-image
पंजाब

महेश अर्थात शंकर

होशियारपुर , दलजीत अजनोहा । महेश अर्थात शंकर है। इसलिए धार्मिक ग्रंथों का यह मत है कि केवल उस गुरु को ही नमस्कार करना चाहिए जो ब्रह्मा, विष्णु और शिव के रूप में है।...
Translate »
error: Content is protected !!