विवाद खत्म… पटना साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब तख्त ने वापस लिए अपने फैसले

by

अमृतसर :  श्री अकाल तख्त साहिब और  तख्त श्री पटना साहिब  के बीच लंबे चल रहे विवाद को आज श्री अकाल तख्त साहिब में हुई पांच सिंह साहिबान की बैठक और पटना साहिब में हुई पांच सिंह साहिबान की बैठक के जरिए समाप्त कर दिया गया है।

दोनों तख्तों के पांच सिंह साहिबान ने एकमत होकर हाल ही में जारी किए गए सभी हुकमनामों को रद्द कर दिया है और दोनों तख्तों की गरिमा, मर्यादा और सर्वोच्चता को बहाल रखा गया है।

पटना साहिब कमेटी ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को पत्र लिखकर क्षमा याचना भी की है। इस फैसले के तहत ज्ञानी रणजीत सिंह गोहर के खिलाफ पटना साहिब में दायर मुकदमा वापस लेने और पटना साहिब कमेटी को ज्ञानी गोहर के बनते अधिकार देने का भी आदेश जारी किया गया है।

दोनों तख्तों के पांच सिंह साहिबान ने एक-दूसरे के साथ सहमति जताई है और इस प्रकार यह विवाद आज सुलझ गया है। इसके साथ ही तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब से ‘तनखैया’ घोषित किए गए ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, बाबा टेक सिंह धनोला और सुखबीर सिंह बादल को भी मुक्त कर दिया गया है। वहीं श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पटना साहिब कमेटी के जो सदस्य ‘तनखैया’ घोषित किए गए थे, उनकी भी क्षमा याचना भेजे जाने के बाद उन्हें दोषमुक्त कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भारी वर्षा के कारण प्रदेश में जल शक्ति विभाग की 4680 योजनाएं क्षतिग्रस्त होने से प्रदेश को हुआ 323.30 करोड का नुकसान- उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 10 जुलाई – पिछले एक सप्ताह से हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी वर्षा के कारण पूरे प्रदेश में सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है तथा प्रदेश को करोड़ों रुपए की...
article-image
पंजाब

बाबा साहब ने समाज के दलित और शोषित वर्गों को अधिकार दिलवाए : सांसद मनीष तिवारी

सैला खुर्द : वीणा रानी सदस्य ब्लाक समिति गढ़शंकर के नेतृत्व में ग्राम पैंसरा में बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर समर्पित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद मनीष...
article-image
पंजाब

कपड़े तक फाड़ डाले- सास-ससुर ने बहू को बुरी तरह पीटा : घायल महिला को उसके भाई ने अस्पताल में भर्ती करवाया

अबोहर :   अबोहर में एक महिला के साथ सास व ससुर ने मारपीट की है। आरोप है कि ससुर ने महिला के कपड़े तक फाड़ दिए। घटना अबोहर गांव काला टिब्बा की है। निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 दिसंबर को देर रात तक खुले रह सकेंगे शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठान : नववर्ष के मद्देनज़र ऊना में स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 दिसंबर. नववर्ष 2026 के मद्देनज़र ऊना जिले के स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है, इसके अलावा 31 दिसंबर को शराब परोसने वाले लाइसेंसी प्रतिष्ठानों...
Translate »
error: Content is protected !!