गढ़शंकर, 3 नवंबर: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक वृद्ध महिला से मारपीट करने के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरजीत कौर पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह ने बताया की उसके दो लड़के भूपेंद्र सिंह तथा तलविंदर सिंह विदेश में है और वह घर पर अकेली रहती है। 21 अक्टूबर को दिवाली के दिन अपने घर की छत पर दिये जला रही थी और पटाखे चला रही थी तो उसके घर की छत पर जितेंद्र सिंह पुत्र सोहन सिंह, करणवीर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह तथा शुभ पुत्र जितेंद्र सिंह सभी निवासी पनाम आ गये और डंडों से उसकी मारपीट की। उसका मोबाइल फोन तथा लौबी का दरवाजा तोड़ दिया और जान से मारन की धमकियां देते वहां से फरार हो गए। पुलिस को दिए बयानों के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 427, 452, 506, 34 तहत मामला दर्ज किया है।
