व्यापार के अगर आप के कई बिजली कनेक्शन है तो कनेक्शनों का मिलेगा एक ही बिजली बिल

by

चंडीगढ़ : बिजली उपभोक्ताओं को पावरकॉम ने बड़ी राहत देते हुए नया आदेश जारी किया है। गुरुवार को पावरकॉम ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के एक ही व्यापार के कई कनेक्शन है तो उन्हें सारे कनेक्शनों का एक ही बिल मिलेगा। इसका लाभ रिटेल काउंटर, टेलीकॉम, फ्रेंचाइजी आदि के बिजली कनेक्शन धारकों को मिलेगा। उपभोक्ताओं के पास अब विक्लप है कि वे सारे कनेक्शनों का सिंगल बिल लेकर इसे जमा करवा सकेंगे। बताया जा रहा है कि पावरकॉम द्वारा कंपोजिट बिल पेमेंट स्कीम के नाम से सर्कुलर जारी कर दिया गया है, जिसका लाभ लेने वालों को कोई भी अकिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।

कैसे मिलेगा इस Scheme का लाभ

सबसे पहले उपभोक्ता को पावरकॉम को सूचित करना होगा कि वह उक्त स्कीम का लाभ लेना चाहना है। इस संबंधित वह पावरकॉम की वेबसाइट https://www.pspcl.in/ पर आवेदन फार्म भरेगा, जिसके बाद उसे आइडेंटिफिकेशन नंबर मिल जाएगा। वह अपना E-MAIL ID व मोबाइल नंबर पावरकॉम में Register करेगा, जिस पर उसे कनेक्शनों का कंपोजिट बिल मिलने लगेगा।
वहीं आपको बता दें कि पंजाब में लोगों को बिजली के बिल मां बोली पंजाबी में भी मिलने लगे है। इससे पहले सिर्फ अंग्रेजी में ही बिल की पर्ची मिलती थी। अब विभाग द्वारा अंग्रेजी के साथ-साथ पंजाबी में भी बिल प्रिंट करके लोगों को दिए जा रहे है। गौरतलब है कि बिजली बिलों को पंजाबी में जारी करने की मांग वाली रिट पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को जानकारी दी कि 26 दिसंबर से यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है जबकि अब बिजली बिल पंजाबी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में आ रहे हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

2 बेटों को पहले हो चुकी थी मौत : गोद ली बेटी ने लगाई अब फांसी, सुसाइड नोट में लिखा डाला अपना दर्द

रोहित जसवाल l अंब(ऊना)  :  18 साल की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का दर्दनाक मामला सामने आया है।  उसे तीन साल की उम्र में गोद लिया था। फांसी के फंदे से लटका देखा तो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौका देख ससुर ने भी मिटा ली थी हवस…गला घोंटना था : फरीदाबाद में बहू को दफनाने वाले की नई करतूत उजागर

फ़रीदाबाद :  फ़रीदाबाद में बहू को मारकर गली में दफनाने वाले ससुर ने गला घोंटने से पहले बहू के साथ रेप भी किया था। जांच के बाद फरीदाबाद पुलिस ने यह जानकारी दी है।...
article-image
पंजाब

5500 होमगार्ड जवानों की होगी भर्ती : पंजाब सरकार का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सीमा सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश की सीमाओं को और भी ज़्यादा सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से उन्होंने आला अफसरों के साथ एक अहम...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा में 30 दिसंबर को विशेष सत्र: साहिबजादों को नमन के बाद मनरेगा में बदलाव पर होगी बहस

चंडीगढ़। पंजाब सरकार द्वारा बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र (30 दिसंबर) में साहिबजादों बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह की शहादत को नमन किया जाएगा। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा ‘मनरेगा’ का...
Translate »
error: Content is protected !!