शरेआम नशा बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई : वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों व एक युवक को 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित किया ग्रिफ्तार

by

गढ़शंकर।  गढ़शंकर थाने में पड़ते गांव बस्ती सेंसियां में शरेआम नशे बेचने के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने करवाई करते हुए एक वृद्ध महिला को 15 नशीले टीकों  व एक युवक को 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफ्तार कर दो अलग अलग मामले दर्ज कर अपने फर्ज की इतिश्री कर दी है। हालांकि वायरल वीडियो में जिस तरह से काफी संख्या में युवक नशा लेने वहां पहुँचते है। उससे साफ़ है कि पुरे दिन में लगातार युवक वहां से नशीले पदार्थ लेने आते होंगे।
गढ़शंकर पुलिस थाने के भारी संख्यां में कर्मचारी डीएसपी जसप्रीत सिंह व एसएचओ की अगुआई में गांव देनोवाल खुर्द की बस्ती सेंसियां में पहुंचे और तलाशी अभियान को चलाया। जिसके बाद पुलिस द्वारा दर्ज मामलों के मुताबिक एएसआई सतनाम सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ शक्की हालत में देनोवाल खुर्द , बस्ती सेंसियां की गली के टर्न पर वृद्ध महिला अमरजीत कौर पत्नी निर्मल चंद निवासी देनोवाल खुर्द को बिना लेवल के पंद्रह नशीले टीकों सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
इसके इलावा दूसरे मामले में एएसआई रछपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त दौरान देनोवाल खुर्द के रकबे में गुरप्रीत सिंह उर्फ़ गोपी पुत्र लैम्बर सिंह निवासी डोगरपुर को 40 ग्राम नशीले पदार्थ सहित ग्रिफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया है।
फोटो :  डीएसपी जसप्रीत सिंह की अगुआई में पुलिस द्वारा चलाए सर्च अभियान की तस्वीरें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुंडागर्दी…. फिरौती न देने पर पुराने कार शोरूम को आग के किया हवाले : गैंगस्टर की ऑडियो आई सामने

अमृतसर :  मजीठा क्षेत्र से गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। यहां एक गैंगस्टर द्वारा लगातार फिरौती मांगने और रकम न मिलने पर एक युवक के पुरानी कारों के शोरूम को आग के...
Translate »
error: Content is protected !!