शिमला के युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंचकूला के रायपुर रानी में मिला : दो दिन पहले ही अपनी बहन के घर रायपुर रानी रहने के लिए आया था

by

पंचकूला : युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रायपुर रानी में युवक की मौत का मामला सामने आए हैं। मृतक की पहचान शिमला निवासी दीपक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। पुलिस छानबीन कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को रायपुररानी में मेन बाजार कुएं के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही रायपुररानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। उसके बाद मृतक की पहचान हो पाई और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि मृतक दीपक उपरोक्त दो दिन पहले ही अपनी बहन के घर रायपुर रानी रहने के लिए आया था। मृत्यु के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने कोतवाली बाजार तथा नगर निगम मतदान केंद्रों का निरीक्षण : बीएलओ से ली मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण अभियान की जानकारी

धर्मशाला, 18 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने सकोह तथा धर्मशाला में मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया तथा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बारे में बूथ लेवल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रविवार तक पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए अतिरिक्त 35 बेड होंगे उपलब्धः डीसी

उपायुक्त राघव शर्मा ने पालकवाह व पंडोगा में मेक शिफ्ट कोविड अस्पतालों का किया निरीक्षण ऊना – पालकवाह में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए मेक शिफ्ट अस्पताल में 35 अतिरिक्त बेड लगाने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना के हर विधानसभा क्षेत्र में लगे ईट राइट मेला – मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री का स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण उत्पादों और पारंपरिक पौष्टिक व्यंजनों को प्रोत्साहित करने पर जोर रोहित राणा। ऊना :  उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को ऊना में आयोजित ‘ईट राइट मेला’ में मुख्य...
Translate »
error: Content is protected !!