श्री चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक, तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम ने ली बैठक

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 7 मार्च। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 19 से 27 मार्च तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा जाएगा जिसमें पुलिस व होमगार्ड के लगभग 300 जवान तैनात रहेंगे। मेले के दौरान मंदिर व मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों का समुचित उपयोग किया जाएगा ताकि असामाजिक तत्वों के जरिए होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। एसडीएम ने मंदिर अधिकारी को सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुबारिकपुर से भरवाईं तक साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं ताकि मेले में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को एक अच्छा वातावरण मिल सके।
श्री अग्रवाल ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को चिंतपूर्णी अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए खंड चिकित्सा अधिकारी अम्ब मेला चिकित्सा अधिकारी होंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा एक-एक अतिरिक्त मेडिकल पोस्ट भी स्थापित की जाएगी जहां पर श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार उपचार प्रदान किया जाएगा।May be an image of studying and text
उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ-सुथरा पेयजल मुहैया करवाने के लिए जल शक्ति विभाग को पेयजल स्त्रोतों की स्वच्छता व समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी के समस्त पेयजल स्त्रोतों की क्लोरिनेशन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग भी सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए सभी आवश्यक निरीक्षण कर लें ताकि मेले का संचालन सही ढंग से हो सके। एसडीएम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेलावधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य गेट से पहले डीएफएमडी के स्थान पर लाईन में ही यात्रियों से जमा कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह साईन बोर्ड लगवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान लंगर लगाने के लिए लंगर कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य है। इसके अलावा लंगर आयोजकों को लंगर कमेटी द्वारा स्वच्छता व सड़क सुरक्षा सहित सभी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा अन्यथा उन्हें लंगर के लिए जारी किए गए परमिट रद्द किए जा सकते हैं। लंगर का आयोजन सड़क से निर्धारित दूरी पर किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही तथा यातायात में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।May be an image of studying and table
एसडीएम ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी में भिक्षावृति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसे रोकने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान कड़ी नजर रखेंगे। उन्होंने आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग को मेले से पूर्व अग्निशमन यंत्रों को पूरी तरह से कार्यशील करने के निर्देश दिए। बैठक में यातायात प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, डियूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने संबंधी व्यवस्था के अतिरिक्त साफ सफाई की व्यवस्था रखने बारे भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर डीएसपी अंब अनिल पटियाल, डीएफएससी राजीव शर्मा, मंदिर अधिकारी अजय कुमार अन्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आर पार होगा अब राहुल और चुनाव आयोग में : कांग्रेस का 2019 आम चुनाव को लेकर व्यापक ऑडिट का ऐलान, 48 सीटों पर रहेगा ख़ास फोकस …इधर EC ने राहुल को थमाया नोटिस

नई दिल्ली : चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों के बीच कांग्रेस ने फिर एक बड़ा दावा किया है। कांग्रेस का कहना है कि वह 2019 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

MLA कमलेश ठाकुर ने नंदपुर भटोली में सुनी जनसमस्याएं – बोलीं… चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी देहरा की विकासात्मक परियोजनाएं

राकेश शर्मा :  देहरा /तलवाड़ा –  विधानसभा उपचुनाव के दौरान देहरा के विकास को लेकर जो भी प्राथमिकताएं प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा रखी गई थी, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑटोमेटिक इम्यूनोऐसे एनालाइजर मशीन का DC अपूर्व देवगन ने किया शुभारंभ : कैंसर, हेपेटाइटिस व थायराइड से संबंधित टेस्ट की मिलेगी सुविधा

रेड क्रॉस सोसायटी में कम दरों पर उपलब्ध करवाए जाते हैं विभिन्न प्रकार के टेस्ट एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसायटी अपूर्व देवगन ने वीरवार को रेड क्रॉस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडिया vs साउथ अफ्रीका टी 20 : हार्दिक पांड्या ने किया 100वां शिकार, साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। एएम नाथ। धर्मशाला :  आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच धर्मशाला में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर...
Translate »
error: Content is protected !!