सरकारी हाई स्कूल सिंबली की छात्रा मनप्रीत कौर ने राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक  – स्कूल पहुंचने पर स्टाफ द्वारा सम्मानित

by
गढ़शंकर, 25 जनवरी: कपूरथला में हुई 13वीं आल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में सरकारी हाई स्कूल सिंबली की नवमी कक्षा की छात्रा मनप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीत कर स्कूल व जिले का नाम रोशन किया है। स्कूल प्रभारी श्रीमती इंद्रजीत कौर ने जानकारी देते बताया कि कपूरथला में हुई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में कोच राम कुमार की ट्रेनिंग व नेतृत्व में भाग लिया तथा फाइनल मुकाबले में असाम की खिलाड़ी को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। छात्रा मनप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक जीत कर अपने अभिभावकों,  स्कूल तथा जिले का नाम रोशन किया है। इस राष्ट्रीय विजेता छात्रा के स्कूल पहुंचने पर स्टाफ द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके हर्ष कुमार, मिस ममता, राजिंदर कौर, निर्मल कौर, कुलविंदर कौर, गुरविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यमुना में विसर्जित की गईं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियां : कोई बड़ा कांग्रेसी नेता भी नहीं आया नजर

नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अस्थियों को रविवार को दिल्ली में यमुना नदी में प्रवाहित किया गया। ‘अस्थि विसर्जन’ के लिए गुरुद्वारा मजनू का टीला के पास यमुना घाट पर...
article-image
पंजाब

सांसद तिवारी ने मुख्यमंत्री चन्नी को लिखा पत्र; नूरपुर बेदी को अलग तस्वीर बनाए जाने की मांग

रोपड़, 18 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को एक पत्र लिखकर नूरपुर बेदी को अलग तहसील बनाए जाने की मांग की है,...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर से दिल्ली जा रही बस पर पत्थरबाजी : बड़ा हादसा टला

श्री आनंदपुर साहिब : हमीरपुर डिपो की हमीरपुर से दिल्ली शाम साढ़े सात बजे चलने वाली सेमी-डीलक्स बस पर रविवार रात करीब साढ़े दस बजे कीरतपुर के साथ लगते सुनसान जगह पर निगम की...
article-image
पंजाब

बाइक-एक्टिवा टक्कर में बाइक सवार की मौत, दो महिलाएं घायल

गढ़शंकर  ।22 मई  : बीती रात होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर डांसीवाल गांव के पास रवि ढावे के नजदीक बाइक-एक्टिवा में टक्कर हो गई। इस टक्कर में घायलबाइक सवार युवक को इलाज के लिए सिविल अस्पताल...
Translate »
error: Content is protected !!