सरकार आने पर कैबिनेट रैंक दर्जा देने का आश्वासन : कुलदीप कुमार ने अपना नामांकन लिया वापस

by

चिंतपूर्णी : चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता कुलदीप कुमार ने को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू व पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर की उपस्थिति में अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे पहले अंब के ए टू जेड कॉम्प्लेक्स में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कुलदीप को राष्ट्रीय कांग्रेस प्रवक्ता बनाने की घोषणा की‌। कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान पर जमकर भड़ास निकाली। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हम सब कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और हाईकमान का फैसला मानना हम सबका दायित्व बनता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि कुलदीप कुमार को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है और उन्हें प्रदेश में प्रचार समिति का सह अध्यक्ष भी बनाया गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो कुलदीप कुमार को कैबिनेट रैंक का दर्जा देकर उनका पूरा मान सम्मान किया जाएगा। इस दौरान विप्लव ठाकुर ने समर्थकों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुलदीप कुमार उनके परिवारिक संबंध में आते हैं। कुलदीप कुमार को पार्टी में पूरा मान सम्मान मिलेगा। इसका मैं कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाती हूं।
फोटो : कुलदीप कुमार के समक्ष नतमस्तक होकर कांग्रेस उम्मीदवार सुदर्शन बबली ने दिया सम्मान।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IAF ने खोए कितने एयरक्राफ्ट’…राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत सरकार पर खड़े किए सवाल

नई दिल्ली।  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने एयरक्राफ्ट खोए। उन्होंने विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मुकेश रेपसवाल

उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। तीसा :  उपमंडल मुख्यालय तीसा में विभिन्न विभागों से संबंधित एक विस्तृत समीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धमकी मामले में हाईकोर्ट के आदेश में दखल देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार : हिमाचल सरकार की याचिका खारिज

एएम नाथ। शिमला : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के एक आदेश में दखल देने से इनकार किया। हाईकोर्ट ने पुलिस को एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और राज्य के कुछ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुसे : मां-बेटी को एक कमरे में बंद कर दिया और सात तोले सोना चुराकर फरार

ऊना : बहडाला गांव में चार नकाबपोश लुटेरे खुद को पुलिसकर्मी बताकर चिट्टे की तलाशी लेने के नाम पर एक घर में घुस गए। इसके बाद घर में मौजूद मां-बेटी को एक कमरे में...
Translate »
error: Content is protected !!