सीबीएसई के लिंक से डॉउनलोड करें नवोदय परीक्षा के रोल नंबर

by
हमीरपुर 19 दिसंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में छठी कक्षा में प्रवेश हेतु 20 जनवरी को आयोजित की जाने वाली चयन परीक्षा के रोल नंबर सीबीएसई द्वारा जारी वेब लिंक से 20 दिसंबर से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि यह चयन परीक्षा 20 जनवरी को सुबह साढे ग्यारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जिला हमीरपुर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन सभी अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र एवं रोल नंबर के साथ प्रातः 10 बजे परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। ये प्रवेश पत्र एवं रोल नंबर 20 दिसंबर से सीबीएसई के वेब लिंक cbseitms.rcil.gov.in सीबीएसईआईटीएमएस.आरसीआईएल.जीओवी.इन से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस संबंध में किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर एक एक बजे तक संपर्क किया जा सकता है। संबंधित प्राथमिक खंड शिक्षा अधिकारी से भी संपर्क किया जा सकता है। अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र पर ही परीक्षा देनी होगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुई परिचर्चा : अपुष्ट समाचारों का प्रसारण प्रेस की विश्वसनीयता के लिए घातक : DC मुकेश रेपसवाल

बचत भवन चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में आयोजित इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में भाग नहीं लेगी कांग्रेस, कहा- आरएसएस और बीजेपी का इवेंट बताकर कर लिया किनारा

नई दिल्ली  : अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की शिरकत को लेकर जारी कयास और तनातनी पर विराम लग गया है। कांग्रेस पार्टी ने इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवाओं की अचानक क्यों हो रही मौत?… रिसर्च में AIMS ने कर दिया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: भारत में युवाओं की अचानक मौत एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है। चिंता की बात यह है कि 20 से 40 वर्ष की उम्र के बिल्कुल स्वस्थ दिखने वाले लोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला साइकिल राइड का भव्य आयोजन ‘ मेयर नीनू शर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, विजेताओं को उपायुक्त ने किया पुरस्कृत

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला में आयोजित साइकिल राइड का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण एवं जोश से भरे माहौल में किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम...
Translate »
error: Content is protected !!