स्वास्थ्य विभाग ऊना ने कोरोना वायरस को लेकर जारी की एडवाइजरी

by
 रोहित जसवाल।  ऊना, 26 मई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार वर्मा ने जिला ऊना में कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, फिर भी एहतियात बरतना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ओपीडी और आईपीडी में खांसी, जुकाम, इन्फ्लुएंजा और तीव्र श्वसन संक्रमण से संबंधित मामले भी सामान्य है। उन्होंने सभी जिला वासियों से अपील की कि घबराने की आवश्यकता नहीं है और अफवाहों पर ध्यान न दें।
डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर, ऑक्सीजन आपूर्ति, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पीएसए प्लांट, एंटीबायोटिक्स और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध हैं।
कोरोना से बचाव हेतु जरूरी सावधानियां
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि सभी से जिलावासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने हाथों को साबुन और पानी या सैनिटाइज़र से नियमित रूप से साफ करें। खांसते या छींकते समय नाक और मुंह को रूमाल या टिशू पेपर से ढकें। सर्दी, जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति विशेष सतर्कता बरतें। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत निकटतम स्वास्थ्य संस्थान में जाकर जांच व उपचार करवाएं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 जनवरी: 14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), नूरपुर, जिला कांगड़ा द्वारा आज कैम्प परिसर में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस प्रवीण कुमार तिवारी, कमांडेंट, 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. के कुशल...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मामले जो लोक अदालत में लिए जाएंगे – राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित

रोहित भदसाली बिलासपुर :   जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा 14 दिसंबर, 2024 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मामले जो लोक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने किए वीर जवान विजय कुमार को श्रद्धासुमन अर्पित : मेघालय में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। नौ अगस्त को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया

धर्मशाला, 11 अगस्त। उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण ने आज शुक्रवार को जिला कांगड़ा के शाहपुर हलके से संबंध रखने वाले बीएसएफ जवान विजय कुमार के अंतिम संसकार में शिरकत कर, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वर्षा से प्रभावितों 90 परिवारों को 2.20 लाख की तात्कालिक राहत राशि नगर निगम ऊना ने की प्रदान

रोहित जस्वाल।  ऊना, 4 अगस्त. जिला ऊना में हाल ही में हुई भारी वर्षा से प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता...
Translate »
error: Content is protected !!