हर्ष की लगी लॉटरी पहुंचे संसद, मनु सिंघवी के हाथ लगी निराशा – हार से सुक्खू भी सकते में

by

एएम नाथ। शिमला
राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच हुआ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। विधानसभा में कांग्रेस 40 विधायकों के साथ जहां पूर्ण बहुमत में है। बावजूद इसके भारतीय जनता पार्टी ने हर्ष महाजन को कांग्रेस के दिग्गज नेता अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतार कर एक बड़ा जुआ खेला था। हर कोई भाजपा के इस पैंतरे से हैरान था लेकिन आज चुनाव में जिस तरह से कांग्रेस के 6 विधायकों ने पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान किया उससे कांग्रेस की किरकिरी तो हुई ही साथ ही कांग्रेस के दिग्गज नेता मनु सिंघवी को भी हार का मुंह देखना पड़ा। राज्यसभा सांसद के लिए हुए इस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों को 34–34 वोट पड़े और फिर फैसला लॉटरी से किया गया और विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन के हाथ जीत की लॉटरी लग गई। कांग्रेस के 6 विधायकों ने जिस तरह से पाला बदलकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया है, उससे हर कोई हैरान है। लेकिन इसमें देखने वाली बात यह है कि कांग्रेस के ये सदस्य इस बात से नाराज थे कि बाहरी व्यक्ति को राज्यसभा के लिए हिमाचल से भेजा जा रहा है या फिर मंत्रिमंडल में जगह न मिलने और सरकार में सुनवाई न होने से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से नाराज थे।खैर वजह जो भी हो कांग्रेस खासकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ बड़ा खेल तो हो ही गया है। अब उन्हें भविष्य में अपनी सरकार को बचाने और 5 साल का कार्यकाल पूरा करने की चुनौती रहेगी। वैसे भी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हुए शय मात के इस खेल में सरकार को मिली मात कांग्रेस के लिए चिंता का बड़ा सबब तो है ही साथ में भाजपा राज्य सरकार पर मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने में कामयाब रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक DC जतिन लाल की अध्यक्षता में संपन्न : श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ और बेहतर बनाने पर हुई चर्चा

मंदिर ट्रस्ट संचालित करेगा मॉडर्न आईटीआई और स्किल सेंटर ऊना, 9 अक्तूबर। माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट की बैठक आज माईदास भवन, चिंतपूर्णी में उपायुक्त ऊना एवं मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष जतिन लाल की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

इंडियन ऑयल ऊना द्वारा ग्रामीणों को पेड़ और डस्टबिन किए वितरित

गढ़शंकर :  इंडियन ऑयल ऊना के पाइप लाइन विभाग द्वारा होशियारपुर जिले के तहसील गढ़शंकर के गांव बारापुर और मजारी में 61 किलोमीटर लंबी मल्टीप्रोडक्ट पेट्रोलियम पाइप लाइन की 36.00 किलोमीटर और 47.00 किलोमीटर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से भेंटकर उपायुक्त ने दिया अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का निमंत्रण 

राज्यपाल 28 जुलाई को करेंगे अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का शुभारंभ ,  मुख्यमंत्री 4 अगस्त को समापन समारोह की करेंगे अध्यक्षता एएम नाथ। चंबा, 23 जुलाई  :   अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 के  लिए राज्यपाल शिव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. राम कुमार ने हरोली में 30 लाख से बने ट्यूबवेल का किया लोकार्पण

ऊना :  हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के तहत झामरु मोहल्ले में लगभग 30 लाख की लागत से बने ट्यूबवेल का लोकार्पण किया, जिससे...
Translate »
error: Content is protected !!