हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : पंजाब में 274 पंचायतों के चुनाव पर लगाई रोक – पंजाब के सभी दफ्तर, संस्थानों में 15 अक्टूबर को छुट्टी

by

चंडीगढ़।  पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य में 274 पंचायतों के चुनाव पर रोक लगा दी है. अलग-अलग याचिकाएं चुनाव से संबंधित हाई कोर्ट में आई थीं जिनमें अलग अलग आधार पर चुनाव पर रोक लगाने की मांग की गई थी. पंजाब में 15 अक्टूबर को पंचायत चुनाव होने हैं.

पंजाब में कुल 13241 पंचायतें हैं. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने सिर्फ उन पंचायतों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगाई है, जिनको लेकर अदालत में याचिका दाखिल की गई थी.

पंजाब के सभी दफ्तर, संस्थानों में 15 अक्टूबर को छुट्टी :  पंजाब सरकार ने राज्य भर में पंचायत चुनाव के कारण 15 अक्टूबर को राजपत्रित अवकाश की घोषणा की है. मुख्य सचिव अनुराग वर्मा की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और सभी संस्थान बंद रहेंगे. चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के सभी दफ्तर, संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी घोषित कर दी गई है.

छुट्टी को लेकर ये घोषणा नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के तहत की गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को 15 अक्टूबर को छुट्टी घोषित करने के लिए लिखा था, ताकि प्रत्येक नागरिक चुनाव के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.

सरपंच पद के लिए 3,600 से अधिक नामांकन खारिज :  पंजाब पंचायत चुनाव में सरपंच पद के लिए दाखिल 3,600 से अधिक नामांकन पत्र 7 अक्टूबर को खारिज कर दिए गए थे. इस बारे में पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी थी. प्रवक्ता के मुताबिक ग्राम पंचायत चुनावों के लिए जांच प्रक्रिया के दौरान निर्वाचन अधिकारियों द्वारा सरपंच पद के लिए 3,683 नामांकन पत्र और पंच के लिए 11,734 नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए.

प्रदेश में 13,229 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान 15 अक्टूबर को होंगे. आयोग को सरपंच पद के लिए 52,000 से अधिक और पंच के लिए 1.66 लाख से अधिक नामांकन मिले थे. नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर थी.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में कोरोना वेक्सीन की कमी को लेकर सांसद तिवारी ने केंद्रीय सेहत मंत्री को लिखा पत्र

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन को पत्र लिखकर पंजाब में कोरोना वेक्सीन की कमी का मुद्दा उठाया है। उन्होंने यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डेरा ब्यास पर लगे आरोप… अवैध कब्जे को लेकर हाई कोर्ट में दर्ज हुई याचिका…सभी पक्षों को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया

चंडीगढ़। हाई कोर्ट की रोक के बावजूद अमृतसर में बाबा बकाला तहसील के गांव वड़ैच में अवैध कब्जे, खनन व निर्माण का अर्जी दाखिल करते हुए याची ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के डेरे...
article-image
पंजाब

माता चिंतपूर्णी मेले संबंधी हिदायतें व आदेश जारी, मेले के दौरान सडक़ के दोनों तरफ लंगर, कीर्तन, सत्संग, जागरण या अन्य एकत्रीकरण करने पर रहेगी पूर्ण तौर पर पाबंदी

होशियारपुर:जिला मजिस्ट्रेट अपनीत रियात ने माता चिंतपूर्णी जी के वार्षिक मेले के संबंध में आदेश जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि जिला होशियारपुर की सीमा के अंदर रास्ते के दोनों तरफ लंगर लगाने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी ड्रोन हमले में झुलसी महिला की मौत : पति-बेटे का चल रहा इलाज : परिवार को 5 लाख रुपये देगी पंजाब सरकार

 फिरोजपुर जिले के खाई फेमे के गांव में पाकिस्तानी ड्रोन हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुई 50 वर्षीय महिला सुखविंदर कौर की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. वह पिछले...
Translate »
error: Content is protected !!