हाई कोर्ट ने पंजाब के इस गांव में रोकी पंचायत चुनाव प्रक्रिया

by

चंडीगढ़।  पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट  द्वारा मोगा तहसील धर्मकोट में पड़ते गांव किशनपुरा कलां में चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।  इस मामले में अगली सुनवाई 11 अक्टूबर को होगी।

आपको बता दें कि इस गांव से सरपंच का चुनाव लड़ने के चाहवान राकेश कुमार शर्मा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट  में राज्य चुनाव आयोग के खिलाफ याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ने बताया कि उसने किशनपुरा कलां से सरपंच के लिए कागज दाखिल किए थे। इसकी रसीद न मिलने पर उसने जब संबंधित अधिकारी से संपर्क किया तो उन्होंने रसीद देने से इनकार करते हुए कहा कि उसके कागज खो गए हैं।

याचिकाकर्ता ने इसे संविधान का उल्लंघन बताते हुए हाईकोर्ट से ग्राम पंचायत में सरपंच चुनाव पर रोक लगाने की मांग की है। इस पर हाईकोर्ट द्वारा पंजाब द्वारा पंजाब के DAG को नोटिस सौंप दिया गया है और 11 अक्टूबर तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए गए हैं। तब तक इस गांव में चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मनरेगा खत्म, फिर भी सरकार ने दिए 30 हजार करोड़, जानें VB-G RAM G को कितना मिला पैसा

केंद्र सरकार ने बजट 2026 में ग्रामीण रोजगार नीति को नई दिशा देते हुए बड़ा बदलाव किया है. लंबे समय से मनरेगा के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सरकार ने साफ...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने हलका चब्बेवाल में 4 सडक़ों को 10 से 18 फीट चौड़ा करने को मंजूरी दी- डॉ. राज कुमार 9 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनेंगी सडक़ें, जल्द शुरू होगा निर्माण-डॉ. चब्बेवाल, डॉ. इशांक कुमार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लोकसभा सदस्य डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और हलका चब्बेवाल से विधायक डॉ. इशांक कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि हलके के निवासियों की मांग के अनुसार पंजाब सरकार ने हलके...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 4886 केसों का मौके पर निपटारा : लोक अदालत के लिए जिले में 29 बैंचों का किया गया गठन

होशियारपुर: 11 फरवरी: पंजाब स्टेट कानूनी सेवाएं अथारिटी के निर्देशों पर जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आज जिले में इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस...
article-image
पंजाब

वार्ड 12 के 15 परिवार आप और भाजपा को छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

नंगल  :नगर कौंसिल नंगल के वार्ड नंबर 12 के 15 परिवारों  द्वारा आप तथा भाजपा का साथ छोडक़र कांग्रेस का हाथ पकड़ा गया। इस अवसर पर स्पीकर पंजाब विधानसभा राणा कंवरपाल सिंह के द्वारा...
Translate »
error: Content is protected !!