हिमाचल बजट सेशन 2025 : बैठकों की संख्या 14 से 18 रखी जा सकती, मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होगा सेशन?

by
एएम नाथ। शिमला : शिमला  : हिमाचलप्रदेश विधानसभा का बजट सेशन मार्च महीने में शुरू होगा, ये तय हो चुका है। लेकिन बजट सत्र  को लेकर सरकार चाहती है कि 10 मार्च से 10 अप्रैल तक आयोजित किया जाए।
लेकिन प्रदेश सरकार की अफसरशाही ने ऐसा दबाव बनाया है कि बजट सत्र 1 मार्च को शुरू करके 28 मार्च को समाप्त कर दिया जाए।  बजट सेशन के दौरान बैठकों की संख्या 14 से 18 रखी जा सकती हैं। बजट सत्र के आयोजन को लेकर अंतिम निर्णय मंत्रिमंडल  की बैठक में लिया जाएगा। बजट सत्र के संबंध में प्रस्ताव विधानसभा सचिवालय की ओर से एक सप्ताह पहले सरकार को भेजा गया था।
सचिवालय में बजट सत्र  को लेकर अधिकारियों की ओर से मंत्रियों को सत्र मार्च महीने के अंत में ही समाप्त करने के लिए राजी किया जा रहा है। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज प्रस्तावित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से मंत्रिमंडल बैठक 15 फरवरी को सुबह ग्यारह बजे निर्धारित की गई है।
28 मार्च तक बजट सेशन की अवधि क्यों
हिमाचल प्रदेश की अफसरशाही चाहती है कि बजट सत्र 28 मार्च तक सीमित किया जाए। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि वर्तमान मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना का कार्यकाल 31 मार्च तक है। ऐसे में बजट सत्र को मार्च महीने की पहली तारीख से शुरू करके 28 मार्च तक समाप्त किया जाए। सत्र के दौरान 14 बैठकें आयोजित हो सकती हैं।
10 अप्रैल तक सेशन की योजना
हिमाचल सरकार चाहती है कि बजट सत्र  अप्रैल माह तक चले। ताकि विपक्ष को अपनी बात रखने का भरपूर समय मिले। इसके लिए सत्र 10 मार्च से शुरू करने का प्रस्ताव है।  सत्र की अवधि को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला के अभिभाषण पर चर्चा के लिए 6 दिन, बजट चर्चा के लिए 6 दिन और कटौती प्रस्ताव के लिए 3 दिन के तौर पर विभाजित किया जा सकता है। पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण और सत्र के दौरान एक दिन बजट पेश होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों के समर्थन में उतर सीटू ने DC ऑफिस पर दिया धरना, रखी ये 10 मांगें

एएम नाथ।चम्बा :   देशभर के साथ-साथ शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (CITU) की इकाई और दूसरे सरकारी वर्कर्स ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। सैकड़ों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने थाना कलां में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाओं का किया शुभारंभ ,ग्रामीण विकास मंत्री ने 15 दिन में डिजिटल एक्स-रे सुविधा शुरू करने के दिए निर्देश |

ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थानाकलां में आपातकालीन सेवाओं का आज प्रातः शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन सेवाओं की शुरूआत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार की पाई–पाई हिमाचल को मिलेगी, राहत के लिए सुक्खू सरकार ने क्या किया : जयराम ठाकुर

हर दिन केंद्र की तरफ से किसी ने किसी योजना में करोड़ों रुपए हिमाचल को मिलता है केंद्र से जो पैसा अब तक आया है उसका हिसाब दे सरकार सर्दियों के मौसम में लोग...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल 3 सितम्बर को : सिद्ध राजा भरथरी बोहल पंगा भदसाली में यह मेला हर साल करवाया जाता

रोहित भदसाली। हरोली : गांव भदसाली में चल रहे छिंज मेले का फाइनल मंगलवार 3 सितम्बर को हो रहा है। यह छिंज मेला आज शुरू हुया है। यह जानकारी छिंज मेला कमेटी के प्रधान...
Translate »
error: Content is protected !!