हिमाचल में 2.52 लाख सिलेंडर फ्री में होंगे रिफिल:मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर

by

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू स्थित ढालपुर मैदान में राज्य स्तरीय गृहिणी सुविधा योजना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में केंद्र सरकार द्वारा उज्जवल योजना के तहत 1 लाख 38 हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। जबकि, उसके बाद गैस कनेक्शन से वंचित रहीं 3 लाख 34 हजार महिलाओं को हिमाचल सरकार ने गैस कनेक्शन वितरित किए हैं जो अपने आप में महिला को सशक्त करने का एक उदाहरण है। उन्होंने हिमाचल में गृहिणी सुविधा योजना के तहत दिए गए गैस कनेक्शन में 2 लाख 52 हजार को फ्री में रिफिल करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में जैसे ही भाजपा की सरकार बनी, वैसे ही महिलाओं के सशक्तिकरण और बेटी बचाओ के लिए प्रयास किए। पहले ही कैबिनेट में गुड़िया हेल्पलाइन शुरू कराई थी ताकि हिमाचल में बहुचर्चित गुड़िया कांड की तरह घटनाएं फिर से घटित न हों।

इस दौरान उन्होंने गृहिणी सुविधा योजना के लाभार्थी शिमला की कमला देवी, बिलासपुर की इंद्रा देवी, चम्बा की उषा देवी, हमीरपुर से कृष्णा देवी, कांगड़ा से अंजली, किन्नौर से अंजली कुमारी, कुल्लू से निर्मला, मंडी से माया, सिरमौर से उषा, सोलन से बीना के अलावा ऊना और लाहौल स्पिति की लाभार्थियों से विजुअल कांफ्रैंस के माध्यम से बात की।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री सिंह ठाकुर, विधायक बंजार सुरेंदर शौरी, आनी विधायक किशोरी लाल सागर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भीम सेन, DC कुल्लू आशुतोष गर्ग, SSP कुल्लू गुरदेव शर्मा सहित कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा में गुजरात की 22 वर्षीया भारतीय छात्रा की निर्मम हत्या

कनाडा :  नियाग्रा इलाके में गुजरात की रहने वाली 22 वर्षीय भारतीय छात्रा विधि कल्पेशभाई मेघानी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतका गुजरात के आनंद जिले के बोरसद की निवासी थी और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा के नाम पर गुमराह कर रही है भाजपा: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 01 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परागपुर में शोभा यात्रा से हुआ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का आगाज मनकोटिया बोले… मुख्यमंत्री ने दिया परागपुर को तहसील का दर्जा

राकेश शर्मा : धर्मशाला/तलवाड़ा – प्रथम धरोहर गांव परागपुर में आज भव्य शोभा यात्रा के साथ राज्य स्तरीय लोहड़ी मेले का शुभारंभ हुआ। शोभा यात्रा की अगुआई करते हुए कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह मनकोटिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के 87 रूटों को 573 आवेदन : सरकार ने 168 और रूटों को सरेंडर करने की अनुमति दे दी – 275 रूट पर नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें

रोहित भदसाली।  शिमला :   एचआरटीसी द्वारा सरेंडर किए गए रूटों को हासिल करने में निजी बस ऑपरेटर अच्छी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इनका काफी ज्यादा रूझान इसमें सामने आया है। प्राइवेट ऑपरेटरों ने सरेंडर...
Translate »
error: Content is protected !!