1 अप्रैल से प्रचार शुरू करेंगे मुख्यमंत्री सुक्खू – आया राम-गया राम के साथ खरीद फरोख्त की प्रथा को वही लोग हवा देते , जिन्हें जनादेश और जिम्मेदारी की परवाह नहीं होती : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

एएम नाथ / शिमला : हिमाचल प्रदेश में पक्ष और विपक्ष के बीच बाहर पलटवार का सिलसिला भी जोरों पर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कांग्रेस से बगावत करने वाले नेताओं पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि निजी स्वार्थ और लालच के गंदे प्रदर्शन को जनता देख रही है और जनता आने वाले वक्त में इसका जवाब देगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों की जवाबदेही होती है। उन्हें पांच साल तक जिम्मेदारी दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आया राम-गया राम के साथ खरीद फरोख्त की प्रथा को वही लोग हवा देते हैं, जिन्हें जनादेश और जिम्मेदारी की परवाह नहीं होती। जनता पर फिर से चुनाव का बोझ डालकर और खुद के लालच और स्वार्थ के चलते लोकतंत्र को कुचलकर भाजपा और स्वार्थी जनप्रतिनिधि सबसे ज्यादा नुकसान जनता का कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए किया जा रहे इस गंदे प्रदर्शन को जनता देख रही है और इसका जवाब आने वाले वक्त में मिलेगा।

1 अप्रैल से प्रचार शुरू करेंगे CM सुक्खू : 1 अप्रैल से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार भी शुरू करने जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को चुनाव होना है. फिलहाल चुनाव के लिए दो महीने का वक्त पड़ा है।
भारतीय जनता पार्टी ने अपने चारों प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा छह विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। लेकिन कांग्रेस की ओर से अभी प्रत्याशियों की घोषणा का इंतजार है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि वह 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश का दौर शुरू करेंगे। मुख्यमंत्री राज्य सरकार की ओर से 15 महीने में किए गए काम को लेकर जनता के बीच जाने वाले हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरोली-रामपुर पुल के समीप 3 करोड रुपए से बनेगा ट्रैफिक पार्क – मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 23 नवम्बर – हरोली विधानसभा क्षेत्र को सुंदर व सुरक्षित बनाने के लिए अनेक विकास परियोजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है ताकि क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं मिलने के साथ-साथ क्षेत्र को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पंचायत प्रतिनिधियों का ब्योरा पंचायतीराज विभाग ने किया तलब

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश पंचायतीराज विभाग ने भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पंचायत प्रतिनिधियों का ब्योरा तलब किया है। यह जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी जी के नौ संकल्प बदलेंगे हमारा व्यक्तिव व देश का भविष्य : जयराम ठाकुर

नितिन गडकरी से मिले नेता प्रतिपक्ष : जंजैहली-चैल चौक, नगवान समेत प्रदेश के कई सड़कों के चौड़ीकरण करवाने का किया आग्रह एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू का बड़ा बयान : सरकार कर रही खर्चों में कटौती, खुद भी सादगी की मिसाल पेश करने की बात

एएम नाथ । मंडी  : मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार लगातार सरकारी खर्चों में कटौती कर रही है और वित्तीय अनुशासन को प्राथमिकता...
Translate »
error: Content is protected !!