1 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक राज्य और जिला स्तर पर कार्यक्रम : जल संरक्षण के प्रति जन समुदाय की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण : महेन्द्रपाल गुर्जर

by
रोहित जसवाल। ऊना 3 दिसम्बर , भू-जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के महत्व को बढ़ावा देने के लिए एक माह तक चलने वाला वाटरशेड महोत्सव आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर पर यह महोत्सव 11 से 16 नवम्बर तक संपन्न होगा, जबकि जिला और खंड स्तर पर संबंधित कार्यक्रम 17 नवम्बर से 16 दिसम्बर तक आयोजित किए जाएंगे।
यह जानकारी एडीसी ऊना महेन्द्र पाल गुर्जर ने बुधवार को महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में दी। श्री गुर्जर ने कहा कि जल संरक्षण के प्रति जन समुदाय की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि महोत्सव का मुख्य उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें इस दिशा में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2-0 परियोजनाओं की समीक्षा, भावी वाटरशेड विकास योजना पर मंथन और जन जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल योजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी की जाए और जल उपयोग दक्षता बढ़ाने के लिए नवाचार अपनाए जाएं।
उन्होंने बताया कि वाटरशेड महोत्सव के अन्तर्गत पूरा हो चुके काम का लोकार्पण, नए शुरू होने वाले कार्यों का भूमिपूजन, श्रमदान, वृक्षारोपण गतिविधियों के साथ-साथ इस अभियान में जन-सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
महोत्सव की पूर्व गतिविधि के तौर पर बंगाणा विकास खण्ड में कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। इसमें खरयालता ग्राम पंचायत में नई परियोजना का भूमि पूजन, ग्राम पंचायत डीहर, दोबड़, थानाकलां व खरयालता में पूरी हो चुकी परियोजनाओं का लोकार्पण तथा डीहर ग्राम पंचायत में बागवानी पौधरोपण किया गया है। जबकि गगरेट विकास खण्ड की ग्राम पंचायत अमलैहड़ में भूमि पूजन व एक परियोजनाका लोकार्पण कार्यक्रम तथा ऊना विकास खंड की ग्राम पंचायत समूरकलां, डंगोली व लमलैड़ी में भूमि पूजन, ग्राम पंचायत डंगोली, लमलैहड़ी, मदनपुर व झम्बर में लोकार्पण और समूहकलां व मदनपुर पंचायत में टूल किट वितरण कार्यक्रम 8 दिसम्बर को किया जाएगा। उन्होंने इन कार्यक्रमों कालेज के छात्रों को भी जोड़ने के निर्देश दिए।
सोशल मीडिया रील से 50 हजार कमाने का सुअवसर
एडीसी ने बताया कि वाटरशेड महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के साथ ^सोशल मीडिया प्रतियोगिता’ का आयोजन भी किया जा रहा है। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले प्रथम 4 विजेताओं को 50-50 हजार रुपये, जबकि 50 उत्कृष्ठ फोटोग्राफ के विजेताओं को एक–एक हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी आगामी 31 जनवरी से पूर्व जल संचयन संरचनाओं, बागवानी, कृषि वानिकी तथा डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 1.0 एवं 2.0 सहित अन्य वाटरशेड योजनाओं के अंतर्गत निर्मित संरचनाओं और उनसे लोगों को इनसे को होने वाले लाभों को दर्शाते हुए 30 से 60 सेकंड का लघु वीडियो रील या फोटो तैयार कर इसमें भाग ले सकते हैं।
प्रतिभागियों को अपने कंटेंट को फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, यूट्यूब या ट्विटर पर निर्धारित हैशटैग के साथ पोस्ट करना होगा और पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल पर करना होगा। प्रतिभागियों को ये कंटेंट 12 नवंबर से 31 दिसम्बर 2025 के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करना होगा। पोस्ट की गई सामग्री का लिंक भी पंजीकरण में उपलब्ध कराना अनिवार्य है। हैशटैग #WDC&PMKSY&Watershed Mahotsav 2025 का उपयोग करना अनिवार्य होगा तथा । पोस्ट करने के बाद प्रतिभागियों को निर्धारित वेबसाइट पोर्टल https:@@wdcpmksy-dolr-gov-in@registerMahotsav पर ऑनलाइन पंजीकरण व नामांकन करना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट की गई सामग्री का लिंक भी पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध होगा, जिसके बाद उन्हें सफल पंजीकरण का पुष्टिकरण मेल प्राप्त होगा। प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के पश्चात 31 जनवरी 2026, शाम 6 बजे तक प्रतिभागियों को अपने पोस्ट के रीच (व्यू), इंगेजमेंट (लाइक एवं कमेंट) का स्क्रीनशॉट पोर्टल पर जमा करना होगा। आईडब्ल्यूएमपी, डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 1.0 और 2.0 के तहत विकसित जल संचयन संरचनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी भी विभागीय वेबसाइट https:@@wdcpmksy-dolr-gov-in पर उपलब्ध है।
बैठक में जिला विकास अधिकारी रमनवीर चौहान, उपनिदेशक कृषि विभाग कुलभूषण धीमान, जिला आयुष अधिकारी डॉ. किरण शर्मा, खंड विकास अधिकारी अम्ब ओमपाल, गगरेट सुरिन्द्र कुमार, बंगाणा केएल वर्मा, हरोली मुकेश कुमार व ऊना सुशील कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

1000 “पशु मित्र” और 100 “जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पुस्तकालय” के पद भरेगी सरकार : ऑपरेशन थियेटर सहायकों, रेडियोग्राफरों व एक्स-रे तकनीशियनों के मानदेय में बढ़ोतरी 

घाटी की ओर भवन निर्माण पर “प्रतिबंध” एएम नाथ। शिमला :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पशु मित्र नीति-2025 को मंजूरी दी गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ध्वस्त हो गई कानून व्यवस्था -कहा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने : विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन से कर दियावॉकआउट

रोहित भदसाली। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरु हो गया है। मानसून सत्र की कार्यवाही के पहले दिन विपक्ष ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सदन से वॉकआउट कर दिया।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश को दिल्ली में दी गई अंतिम विदाई

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा आखिर दुनिया को अलविदा कह गए। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी निवासी हरीश ने मंगलवार शाम को अंतिम सांस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित

एएम नाथ।  सोलन : नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।...
Translate »
error: Content is protected !!