1 रात – 64 किलोमीटर तक शव को घुमाती रही HRTC बस : पुलिस ने चालक और परिचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

by
संगड़ाह।   सिरमौर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की चंडीगढ़-संगड़ाह-हरिपुरधार बस के चालक और परिचालक ने एक यात्री के मृत्यु के बाद भी उसका शव कई किलोमीटर तक घुमाया। यही नहीं, बस ने इस दौरान न केवल 60 से अधिक किलोमीटर का सफर तय किया बल्कि शव पूरी रात बस में ही पड़ा रहा।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय रमेश चंद मंगलवार शाम ददाहू से अपने गांव डाडा खलोर (संगड़ाह के निकट) के लिए बस में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान बस में ही उनकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत का कारण ठंड और शराब का सेवन माना जा रहा है। बस का रात्रि ठहराव अंधेरी में होता है, जो संगड़ाह से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। रात को चालक और परिचालक बस खड़ी कर सोने चले गए, जबकि मृतक पिछली सीट पर पड़ा रहा। हैरानी की बात यह है कि सुबह भी किसी को मृतक की मौजूदगी का पता नहीं चला। बुधवार सुबह जब बस ददाहू वापस लौटी तब परिचालक ने रमेश चंद का शव देखा। इस दौरान बस लगभग 64 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी थी।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना रेणुका जी की टीम ने चालक और परिचालक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। परिचालक को सुबह शराब के नशे में पाया गया, जिसके चलते उसकी मेडिकल जांच करवाई गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, मृतक रमेश चंद अपने गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ मजदूरी का काम खत्म कर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रमेश चंद शराब के नशे में थे, और ठंड लगने के कारण उनके साथी ने उन्हें बाइक से उतारकर बस में चढ़ा दिया था। घटना के बाद परिवहन निगम के नाहन बस अड्डा प्रभारी ने बताया कि इस रूट पर एक दूसरी बस भेजी गई है।  उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की छानबीन जारी है और परिचालक की मेडिकल जांच भी करवाई जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा के लिए जीडीपी का सिर्फ 2.44 फीसदी हिस्सेदारी रखना काफी नहीं: डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट

डीटीएफ बजट में समानता के आधार पर लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन, ग्रामीण और सीमा क्षेत्र भत्ता बहाली को नामंजूर होई...
article-image
पंजाब , हरियाणा

मथुरा से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में आग लगने से 8 जिंदा जले, 2 दर्जन झुलसे; नूंह में हादसा

गुरुग्राम, 18 मई :  उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन से तीर्थयात्रा करके लौट रहे पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी बस में हरियाणा के नूंह के पास आग लग गई। आग लगने से 8...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट सचखंड हरमिंदर साहिब के निकट : 5 गिरफ्तार, 3 ब्लास्टों का मसला सुलझने का पुलिस का दावा

अमृतसर : सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के करीब 5 दिन में तीसरी बार ब्लास्ट हुआ। यह ब्लास्ट स्वर्ण मंदिर के लंगर हॉल के करीब रात 12.10 बजे हुआ। धमाके की आवाज सुनते ही हड़कंप...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अंदरौली में वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का किया निरीक्षण : प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

कुटलैहड़  : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ा गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन की इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के...
Translate »
error: Content is protected !!