1 वोट से हारा : ईनाम में मिले 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में

by

नाढोड़ी। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव नाढोड़ी के ग्रामीणों ने मात्र एक वोट से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी सुंदर कुमार का सम्मान बढ़ाते हुए ग्रामीणों ने उन्हें 11 लाख 11 हजार रुपये की नकदी, एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और डेढ़ कनाल जमीन तोहफे में दे भाईचारे की मिसाल पेश की है। नकदी और स्विफ्ट गाड़ी की रकम ग्रामीणों द्वारा जुटाई गई, जबकि डेढ़ कनाल जमीन ग्रामीण सुभाष भांभू द्वारा दी गई है। वहीं सुंदर कुमार ने भी लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि ग्रामीणों का यह प्यार ही उनके लिए सबसे बड़ी जीत है। गौरतलब है कि गांव नाढोड़ी में कुल 5085 वोट हैं, जिनमें से 4416 पोल हुए थे। गांव के सुंदर और नरेंद्र दो प्रत्याशी मैदान में थे। हैरानी जनक परिणाम में सुंदर को 2200 वोट आए, जबकि नरेंद्र को 2201 वोट मिले और वे मात्र एक वोट से चुनाव जीत गए। इसके बाद ग्रामीणों ने यह अनूठी मिसाल पेश कर दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*हरोली से शिमला के लिए चलेगी नई बस सेवा : उपमुख्यमंत्री 11 अक्तूबर को करेंगे शुभारंभ*

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 अक्तूबर. जनता को बेहतर और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग हरोली–ऊना–शिमला के बीच नई बस सेवा शुरू करने का रहा है। यह बस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भीषण सड़क हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए …पानी मांगा और त्याग दिए प्राण

मंडी : सुवह चार बजे हुए भीषण सड़क हादसे में तीन घरों के चिराग बुझ गए। सराज के बुनालीधार के समीप हुए हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेढ़ी उंगली से घी निकालने वाले यह जान लें कि यहां पर लोग भी कम टेढ़े नहीं : जयराम ठाकुर ने विक्रमादित्य सिंह के बयान पर किया पलटवार

 खुद से संभाली नहीं जा रही सरकार और दूसरों को दे रहे हैं दोष : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बल्ह के कंसा चौक और...
article-image
पंजाब

पदराणा में शिव भगवान की मूर्ति से तोड़फोड़ के बाद बड़ेसरों में बाबा बालक नाथ मंदिर से मूर्ति ग़ायब, हिंदू संगठनों ने  किया रोड जाम 

 गढ़शंकर । गढ़शंकर  के गांवों में हिंदू धर्म के मंदिरों में दिन प्रतिदिन हो रही बेअदबी की घटनायों  बढ़ती जा रिहा । जिससे लेकर हिंदु सगठनों व आम लोगों में प्रशासन के प्रति रोष...
Translate »
error: Content is protected !!