1 रैली खर्च 50 से 60 लाख : अमृत महोत्सव के नाम पर भाजपा की चुनावी रैलियां, उड़ाए जा रहे करोड़ो : मुकेश अग्निहोत्री

by

ऊना में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री : जयराम सरकार अपने कार्यकाल में सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट ही करती रही है, जिसकी आंसरशीट बिल्कुल खाली है
ऊना| विधानसभा चुनावों के लिए महज 60 दिन बचे है और बीजेपी की सत्ता से विदाई निश्चित है। यह शब्द नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस दौरान कहे।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने बहुत फिजूलखर्ची की है। बड़े-बड़े कार्यक्रमों पर करोड़ों रुपए खर्चे गए। यह सिलसिला आज भी जारी है। इसे हम जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह अमृत महोत्सव नहीं, बल्कि बीजेपी की चुनावी रैलियां हैं। जिन पर करोड़ों रुपए लुटाए जा रहे हैं। एक एक रैली पर 50, 60 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। जयराम सरकार अपने कार्यकाल में सिर्फ इवेंट मैनेजमेंट ही करती रही है, जिसकी आंसरशीट बिल्कुल खाली है। उन्होंने कहा कि किसी सूरत में बीजेपी की सरकार रिपीट नहीं होगी और कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से हिमाचल में अपनी नई सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जो चुनावी वादे किए हैं, सरकार बनने पर उन्हें पूरा किया जाएगा। कहा कि अगर कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा किया है। इससे भाजपा और सीएम जयराम ठाकुर विचलित नहीं होना चाहिए। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों के नजदीक बीजेपी सरकार नौटंकी जारी है और यह स्पष्ट है कि एक माह में बल्क ड्रग पार्क बन पाना संभव नहीं है। इस प्रोजैक्ट को कांग्रेस पूरा करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2025 धूमधाम के साथ संपन्न : हिमाचल प्रदेश शक्तिपीठों और देवी-देवताओं की पावन भूमि : कुलदीप सिंह पठानिया 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रहे समापन समारोह के मुख्य अतिथि एएम नाथ, चिंतपूर्णी (ऊना) :  धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अंब के मेला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय...
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़पति चपरासी पर बड़ा एक्शन: DM के निर्देश पर FIR, अब कुर्क होगी इल्हाम और अर्शी की पूरी संपत्ति!

पीलीभीत। बीसलपुर के जनता इंटर कालेज के चपरासी ने इल्हाम शम्सी ने डीआइओएस दफ्तर में संबद्ध रहकर न सिर्फ वेतन बिल बनाने का पटल देखा बल्कि सरकारी खजाने में सेंधमारी कर पत्नी अर्शी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में डाटा एंट्री को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला 21 को

ऊना, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग के ‘नेक्स्ट जेन डीआईएसई’ सॉफ्टवेयर में चुनावी कर्मियों की डाटा एंट्री को लेकर 21 मार्च को प्रशिक्षण कार्यशाला रखी गई है। यह कार्यशाला डीआरडीए सभागार...
Translate »
error: Content is protected !!