10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : आईटीआई लंबलू में रोजगार एवं प्रशिक्षण मेला 11 को

by
हमीरपुर 08 दिसंबर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान लंबलू में 11 दिसंबर को सुबह 10 बजे शिक्षुता प्रशिक्षण जागरुकता कार्यक्रम के तहत अंतर्गत राष्ट्रीय प्रधानमंत्री प्रशिक्षण मेला आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रशिक्षण मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईटीआई पास अभ्यर्थी एनएपीएस पोर्टल पर रजिस्टर होकर विभिन्न कंपनियों में एक वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यार्थी को मानदेय भी दिया जाएगा।
इसी दिन आईटीआई प्रशिक्षित अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस रोजगार मेले में 4 बड़ी कंपनियां विभिन्न ट्रेडों के अभ्यर्थियों को नौकरियां प्रदान करेंगी।
प्रधानाचार्य ने बताया कि नोयडा की कंपनी आईएलजीआई नेल इलेक्ट्रॉनिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एनएपीएस के तहत दसवीं-बारहवीं पास युवाओं के 120 पदों, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन के 50 पदों, इलेक्ट्रॉनिक्स के 50 और मैकेनिकल टेªड के भी 50 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी।
इसी प्रकार मोहाली की गोदरेज एंड ब्वाएस मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड और राजपुरा स्थित मुरग्गपा ग्रुप की कंपनी टीआई साइकल्स ऑफ इंडिया लिमिटेड दसवीं-बारहवीं पास और विभिन्न आईटीआई ट्रेडों सहित कुल 200-200 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। आवेदक की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए
मोहाली स्थित स्वराज इंजन्स लिमिटेड भी टर्नर, मशीनिस्ट, एमएमवी, मैकेनिक डीजल, मैकेनिक ट्रैक्टर, टूल एंड डाई मेकर के कुल 200 पदों के लिए साक्षात्कार लेगी। इनमें 50 पद महिला उम्मीदवारों के लिए होंगे। इन पदों के लिए कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ फ्रेश आईटीआई पास उम्मीदवार पात्र होंगे। आवेदक की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान का प्रमाण एवं आधार कार्ड साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8219379073 और 9418450844 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार द्वेष और बदले की भावना से कर रही काम, प्रदेश में मुख्यमंत्री ने शुरू किया रिवाज : पूर्व विधायक राजिंदर राणा

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने पहले ही कहा था कि अगर सुखविंदर सिंह को सत्ता मिलेगी तो प्रदेश को कर देंगे तबाह : पूर्व विधायक राजिंदर राणा एएम नाथ। हमीरपुर :  पूर्व विधायक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दूर दराज के गांवों तक भी मदद पहुंचाएँ मदद, हम सहयोग को तैयार: जयराम ठाकुर

सराज विधान सभा के पंचायत प्रधानों से बैठक कर की हालत की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंचे जयराम ठाकुर, पूजा  कर प्रदेशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद एएम नाथ। मंडी :  जयराम...
हिमाचल प्रदेश

व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

मंडी 26 अगस्त । हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान जिला मंडी के अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेले हमारी समृद्ध सभ्यता के प्रतीक- मुख्यमंत्री स्वच्छ जल शोधन योजना के तहत व्यय किए जा रहे 200 करोड़ रुपए :डॉ. शांडिल

एएम नाथ।  सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सभ्यता व संस्कृति के प्रतीक हैं। मेलों के...
Translate »
error: Content is protected !!