10 साल कारावास, 20 हजार का जुर्माना लगाया : नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को – जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने अतिरिक्त कारावास की सजा

by

शाहजहांपुर :  नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को विशेष न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय भुवनेश अवस्थी ने दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोषी को 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

                                          इसके इलावा जुर्माना न देने पर दोषी को छह महीने अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। सजा आरोपी आकाश कुमार निवासी शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश को सुनाई गई है।  जिला न्यायवादी एकलव्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने मई 2022 में महिला पुलिस थाना ऊना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह और उसका परिवार ऊना में मजदूरी का काम करता है। मई महीने में पीड़िता वाटर टैंक से पानी लेने गई थी। तभी आरोपी ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करके चालान कोर्ट में पेश किया। अभियोजन पक्ष ने लगभग 22 गवाहों के बयान अदालत में दर्ज करवाए और प्रमाण प्रस्तुत किए। अदालत ने सभी गवाहों की बयानों और सबूतों पर गौर करने के बाद दोषी के खिलाफ दोष सिद्ध होना पाया और सजा सुनाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति, सास, ननद व जेठानी के खिलाफ मामला दर्ज : मैरा में महिला दुआरा जहरीली वस्तु खाने से हुई थी मौत , महिला के पिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने के लगाए आरोप

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने सुसराल के कम दहेज लाने की प्रताड़ना से परेशान महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत के आरोप में उसके ससुर परिवार पर केस दर्ज किया है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी डाइट की सीटें भरने की मांग : शिक्षा बोर्ड की भूमिका पर उठे सवाल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में संचालित सरकारी डाइट संस्थानों में डीएलएड के सैकड़ों पद रिक्त पड़े होने के बावजूद इच्छुक अभ्यर्थियों को अवसर नहीं मिल पा रहा है, जो...
article-image
पंजाब , समाचार

गरीब लोगो के काटे राशन कार्ड दोबारा शुरू करने की मांग : सीपीआईएम दुारा सैकड़ो लोगो को साथ लेकर राशन कार्ड काटने के विरोध में किया रोष मार्च

एसडीएम कार्यालय में धरना लगाया और एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर गरीब लोगो के काटे राशन कार्ड दोबारा शुरू करने की मांग की गढ़शंकर : सीपीआईएम की तहसील गढ़शंकर की ईकाई दुारा सैकड़ों लोगो...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन, चिट्टा और पीपल तथा बड़ जैसे बड़े पेड़ों की कटान व तस्करी पर डिप्टी सीएम के कड़े तेवर : 3 प्रमुख समस्याओं से जिले को पूरी तरह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करने की डिप्टी सीएम की प्रशासन को कड़ी हिदायत

ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का उप मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन रोहित जसवाल। ऊना, 13 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित...
Translate »
error: Content is protected !!