10 साल की अब कैद : आढ़ती के साथ लव अफेयर… ब्लैकमेलिंग और फिर मर्डर की प्लानिंग

by

अमृतसर । पंजाब पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर (एसआई) को उसके किए की सजा मिली है। महिला एसआई को अदालत ने 10 साल कैद की सजा सुनाई है। अमृतसर जिला अदालत ने महिला को दोषी करार देते हुए फैसला सुनाया है।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश परिंदर सिंह की कोर्ट ने अमृतसर ग्रामीण पुलिस की सब इंस्पेक्टर संदीप कौर को 10 साल कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना राशि का जमा न करवाने पर दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने टिप्पणी की है कि सब इंस्पेक्टर संदीप कौर का काम था कि अपराध को रोकना जबकि वह खुद ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त हो गई।

यह था पूरा मामला
मोहकमपुरा थाने की पुलिस ने 10 अक्टूबर 2020 को अमृतसर देहात जिले में तैनात सब इंस्पेक्टर संदीप कौर के खिलाफ एक व्यक्ति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया था। जांच में सामने आया था कि जंडियाला गुरु थाने के अधीन गांव नवां पिंड के निवासी विक्रमजीत सिंह के एसआई संदीप कौर के साथ कथित प्रेम संबंध थे। विक्रमजीत पेशे से आढ़ती था। वह दोनों आपस में मिलते भी थे, लेकिन घटना से कुछ दिन पहले संदीप कौर, विक्रमजीत को ब्लैकमेल कर रही थी। उसे अपने किसी अन्य साथी की हत्या के लिए भी उकसा रही थी।

पति के बाद पत्नी ने भी दे दी थी जान
विक्रमजीत उसका लगातार विरोध कर रहा था। घटना वाले दिन दोनों मोहकमपुरा के एक होटल के कमरे में मिले थे। वहां संदीप कौर कुछ देर रहने के बाद चली गई थी और विक्रमजीत ने होटल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। उसी रात विक्रमजीत की पत्नी सुखबीर कौर ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंधी जंडियाला थाने की पुलिस ने भी संदीप कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। अदालत ने महिला एसआई पर आरोप सिद्ध होने पर दोषी संदीप कौर को सजा सुनाई गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टीएमसी कार्यालय में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार का एनएचआरसी ने किया जिक्र

नई दिल्ली :  राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संदेशखाली मामले पर अपनी रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे किए हैं। शनिवार को जारी एक रिपोर्ट में आयोग ने टीएमसी कार्यालय में महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार...
article-image
पंजाब

एनआरआईज ने श्री गुरु रविदास जी के धार्मिक स्थान के लिए 1 लाख रुपए किए भेंट

गढ़शंकर : गांव चाहलपुर में एनआरआई हरपाल सिंह निवासी अमेरिका के सुपुत्र रूपिंदर सिंह और हरविंदर सिंह ने श्री गुरु रविदास जी के धार्मिक स्थान के लिए 1 लाख रुपए गुरप्रीत सिंह के माध्यम...
article-image
पंजाब

जेजों दोआबा-जालंधर ट्रेन पुनः शुरू करने हेतु रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर : अखिल भारतीय किसान सभा, कंडी संघर्ष समिति और क्षेत्र के सभी लोगों ने जेजों दोआबा-जालंधर ट्रेन को पुनः शुरू न करने के विरोध में सतनौर बडेसरों रेलवे स्टेशन पर रोष प्रदर्शन किया।...
article-image
पंजाब

LOVE FOR HUMANITY IS LOVE

Samalkha(Hoshiarpur) Daljeet Ajnoha  :   The 77th Annual Nirankari Sant Samagam is being organized with great enthusiasm at the Nirankari Spiritual Complex, Samalkha (Haryana). The event has witnessed the participation of millions of devotees from...
Translate »
error: Content is protected !!