1000 करोड़ राजस्व का लगाया चूना : आयकर विभाग ने पंजाब में कई ठिकानों पर की छापेमारी

by
लुधियाना। आयकर विभाग (इन्वेस्टीगेशन विंग) की तरफ से चार राज्यों में छापेमारी करके फर्जी रिफंड घोटाले का खुलासा किया है। यह कार्रवाई प्रिंसिपल डायरेक्टर आशीष अबरोल के निर्देशन में जालंधर के एडिशनल डायरेक्टर धर्मेंद्र पूनिया और डिप्टी डायरेक्टर शिविन गोयल की अगुवाई में टीमों ने पंजाब, जम्मू, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 10 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई।
इनमें लुधियाना, फिरोजपुर, बटाला, जालंधर, दिल्ली, गाजियाबाद, जम्मू में 10 स्थान शामिल हैं। विभाग ने एक लाख रिटर्न की जांच की। ज्यादातर मामले वेतनभोगी से जुड़े हैं। कार्रवाई में अनुमान है कि एक हजार करोड़ रेवेन्यू का चूना लगाया गया है।
छापेमारी उन प्रमुख व्यक्तियों के खिलाफ की गई, जो कथित रूप से फर्जी रिफंड प्राप्त करने के लिए आयकर रिटर्न दाखिल कर रहे थे। आयकर विभाग की टीमें इन ठिकानों पर मौजूद दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य उपकरणों की गहन जांच कर रही हैं।
छापेमारी में आरोपियों के घरों की तलाशी
जांच में सामने आया है कि ये धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति करदाताओं के आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए अलग-अलग ईमेल आईडी और मोबाइल नंबरों का उपयोग कर रहे थे। दो दिनों तक चली इस व्यापक छापेमारी में आरोपियों के घरों की तलाशी ली गई। पता चला है कि ये लोग रिफंड की राशि का पांच से दस प्रतिशत तक कमीशन वसूलते थे, जिसे बैंकिंग चैनल या नकद के माध्यम से प्राप्त किया जाता था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Visit of Elders to Rayat

Special program organized to encourage students to learn from the experiences of elders and to instill a sense of respect Elders are the living pillars of our culture and knowledge” – Gurvinder Bahra Hoshiarpur/...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  नालागढ़ :  51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  कस्बा माहिलपुर में डेरा नंगल खूंगा के महापुरुष ब्रह्मलीन संत बाबा बतन गिर जी का जन्म दिवस उनके प्रिय भक्त डाक्टर जरनैल राम की ओर से समूह संगतों के सहयोग से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी, बोलीं- वायनाड के भाईयों और बहनों मैं संसद में आपकी आवाज़ बनने के लिए हूं उत्सुक

नई दिल्ली : वायनाड लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्टी की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक्स पोस्ट पर पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि वायनाड के मेरे प्यारे भाईयों...
Translate »
error: Content is protected !!