107 बच्चों की रजिस्ट्रेशन : 0-6 साल तक के बच्चों का आधार इनरोलमैंट कैंप

by

पोजेवाल। सामाजिक सुरक्षा व स्त्री तथा बाल विकास विभाग द्वारा इंडिया पोस्ट पेमैंट बैंक के सहयोग से मंगलवार को कस्बा सड़ोआ के शिव मंदिर में 0-6 साल तक के बच्चों के आधार इनरोलमैंट के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए बाल विकास व प्रोजैक्ट अधिकारी पूरन पंकज शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय मुश्किलों तथा लोगों की सुविधा के लिए लगाए गए कैंप में बिना किसी खर्च/लागत के 107 बच्चों की रजिस्ट्रेशन की गई। कैंप को मिले उत्साह के चलते इस तरह के आयोजन ब्लाक के विभिन्न क्षेत्रों में अागामी दिनों में भी किए जाएंगे, जिसकी सूचना लोगों तक पहुंचाई जाएगी। जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह के अनुसार जिले के सभी ब्लाक अधिकारियों को 0-6 साल तक के बच्चों की आधार रजिस्ट्रेशन के लिए इंडिया पोस्ट पेमैंट बैंक के सहयोग से अपने-अपने ब्लाक के गांवों में कैंप लगाने की हिदायतें की गई हैं, ताकि लोगों को अपने बच्चों की आधार इनरोलमैंट करवाने के लिए किसी भी तरह की मुश्किल का सामना न करना पड़े। इस मौके पर सुपरवाइजर पलविंदर कौर, कश्मीर कौर, बिमला देवी, कृष्णा कुमारी, पूनम दत्ता, नीलम, संदीप कौर मौजूद रहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में ड्रग विभाग ने पकड़ा नकली दवाएं बनाने का गिरोह : लाखों की संख्या में दवाइयां बरामद

नालागढ़। हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी आगरा के रूप...
article-image
पंजाब

कल 17 मार्च को दोपहर 3 बजे गांधी पार्क गढ़शंकर में मुलाजिम पैंशनर पंजाब सरकार का पुतला फ़ूंकेगें

गढ़शंकर, 16 मार्च : चंडीगढ़ विधानसभा के घेराव के दौरान, संयुक्त शिक्षक मोर्चा और मुलाजिम – पैंशनर संयुक्त मोर्चे के मार्च के दौरान, पंजाब सरकार की शह पर लाठीचार्ज, पानी की बुशारें और आंसू...
article-image
पंजाब

भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना के जीवन और विचारों पर आधारित पुस्तक “प्रेरणादायक साक्षात्कार-एक सफ़र” पुस्तक का राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया अनावरण

चंडीगढ़ : पंजाब राज भवन में आज एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना...
article-image
पंजाब

स्काई शॉट व स्काई लालटेन से जगमगाया आसमान

जिला चुनाव अधिकारी ने सैंकड़ों युवाओं के साथ मिलकर स्काई लालटेन छोड़ वोटर जागरुकता का दिया संदेश    – जिले के समूह वोटरों को 20 फरवरी को मतदान करने के लिए किया प्रेरित होशियारपुर,...
Translate »
error: Content is protected !!