11.21 ग्राम चिट्टे सहित 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

by

हरोली : पुलिस ने 2 अलग मामलों में 11.21 ग्राम चिट्टे सहित 4 नशा तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि सदर थाना ऊना पुलिस टीम सोमवार शाम गश्त के लिए अपर बसाल के नजदीक ख्वाजा मंदिर लिंक रोड थी। इस दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली तो एक्शन लेते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति की तलाशी ली, जिससे 5.67 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने ओयल के साहिल कुमार, संजीव कुमार, झलेड़ा के विशाल शर्मा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि हरोली पुलिस कर्मी इंडस्ट्रियल एरिया पंडोगा चौक में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी लेने पर उससे 5.54 ग्राम चिट्टा रिकवर हुआ। पुलिस ने हमीरपुर जिला के बतियाना गंगोट निवासी विवेक कुमार को हिरासत में लिया। दोनों मामलों में मादक द्रव्य अधिनियम एक्ट के तहत केस रजिस्टर्ड किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया ने किया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II, नूरपुर का लोकार्पण

एएम नाथ। नूरपुर : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया ने गुरुवार को वर्चुअल माध्यम से नूरपुर में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय-II का लोकार्पण किया। इस अवसर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास के लक्ष्यों को हासिल करने में अधिकारियों व कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका : पठानिया

जिला योजना तथा 20-सूत्री कार्यक्रम के तहत विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित , विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता, एएम नाथ। चम्बा जिला योजना तथा 20 सूत्री कार्यक्रम के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गुरूद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में मुख्यमंत्री सुक्खू ने शीश नवाया : गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करें: मुख्यमंत्री

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरु नानक देव जयंती के अवसर पर आज यहां गुरूद्वारा साहिब श्री गुरु सिंह सभा में शीश नवाया। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!