11 हजार पौदे लगाने का लक्ष्य : मिशन ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत केमिस्ट एसोसिएशन गढ़शंकर द्वारा पौदारौपण

by

जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी संगरूर श्री बलराम लूथरा व ड्रग इंस्पेक्टर मनप्रीत कुमार ने पौदारौपन कार्य का करवाया शुभारंभ
गढ़शंकर : केमिस्ट एसोसिएशन गढ़शंकर द्वारा मिशन ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत गढ़शंकर क्षेत्र में 11 हजार पौदे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसके तहत जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी संगरूर बलराम लूथरा व जिला ड्रग इंस्पेक्टर मनप्रीत कुमार के नेतृत्व में आज विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण की शुरुआत की गई। जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी संगरूर बलराम लूथरा व जिला ड्रग इंस्पेक्टर मनप्रीत कुमार ने इस पौदारौपन कार्य मे खुद पौदे लगाए और कहा कि इस धरती पर पौदे लगाना हमारी जिमेवारी है और इससे हम अपनी आने वाली पीढ़ियों का जीवन सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभा सकते है। उन्हींनो ने कहा कहा कि पौधे लगाने के उपरांत पौधों की देखभाल अत्यंत जरूरी है। अगर पौदा लगाने के बाद उसकी देखभाल कर पौदा बृक्ष का रूपधारण करे तो ही पौदारौपन का फायदा है। उन्हींनो ने कहा कि हर व्यक्ति को कम से कम 10 पौदे लगाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए ताकि लगतार बढ़ रहे प्रदुषण को रोक कर पृथ्वी पर प्राकृतिक असुंतलन को रोक जा सके और पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके।
इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन गढ़शंकर के पदाधिकारियों ने बताया कि मिशन ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर केमिस्ट एसोसिएशन गढ़शंकर के पदाधिकारी दलजीत सिंह लोंगिया, राजवरिंदर सिंह, जगमोहम सिंह, अवतार सिंह, पुनीत शर्मा, राणा मेडिकल स्टोर,राज मेडिकोज आदि उपस्थित थे।
फोटो : जिला ड्रग इंस्पेक्टर मनप्रीत कुमार पोदारौपन करते हुए और साथ मे जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी संगरूर बलराम लूथरा व केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लव मैरिज के खिलाफ नहीं, लेकिन सेम सेक्स मैरिज और लिव इन रिलेशनशिप पर प्रतिबंध के खिलाफ … बोले हरियाणा के खाप नेता

जींद :  जींद में आयोजित खाप महापंचायत ने कई मुद्दों पर चर्चा की. सेम सेक्स मैरिज, लव मैरिज और लिव इन रिलेशनशिप पर लिये गये फैसलों की जानकारी बिनैण खाप के प्रमुख रघुबीर नैन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आईजी, डीएसपी, पूर्व एसएचओ सहित आठ पुलिस मुलाजिमों को आजीवन कारावास : चंडीगढ़ की सीबीआई अदालत में चल रही थी सुनवाई

चंडीगढ़ :  सीबीआई की विशेष अदालत ने हिमाचल प्रदेश के आईजी जहूर एच जैदी समेत आठ पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में सुनवाई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

रोहित जसवाल। शिमला  ; राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बिशप कॉटन स्कूल शिमला में हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा आयोजित सद्भावना टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!