1100 करोड़ रुपये किए ट्रांसफर : जनरल वर्ग को ₹3,000 और SC महिलाओं को ₹4,500 मिले

by

 चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए आज 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के खातों में करीब 1100 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से इस योजना की शुरुआत की। पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत पंजीकरण करा चुकी करीब 50 लाख महिलाओं के बैंक खातों में आज से पहली किस्त आ गई।

मुख्यमंत्री ने योजना का वेब लिंक लॉन्च कर इसका औपचारिक शुभारंभ किया। महिलाओं के खातों में 1100 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। योजना के तहत बाद में रजिस्ट्रेशन कराने वाली महिलाओं को भी इस स्कीम का पूरा लाभ मिलेगा। तीन महीने की सम्मान राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लाभार्थियों के मोबाइल पर बैंक की ओर से राशि जमा होने का संदेश आया और तीन महीनों की राशि एक साथ सीधे खातों में ट्रांसफर की गई। मुख्यमंत्री का दावा है कि राज्य की 97 प्रतिशत महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।

सरकार के अनुसार योजना का लाभ 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की उन महिलाओं को मिलेगा जो पंजाब की स्थायी निवासी और पंजीकृत मतदाता हैं। लाभार्थी का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। कई जिलों में अभी भी बैंक खाते खुलवाने और आधार लिंक कराने की प्रक्रिया जारी है। मुख्यमंत्री ने पात्र महिलाओं से जल्द रजिस्ट्रेशन और बैंक संबंधी सभी औपचारिकताएं पूरी करने की अपील की है ताकि उन्हें योजना का लाभ समय पर मिल सके। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कर्मचारी, सरकारी पेंशनभोगी और आयकरदाता परिवारों की महिलाओं को योजना के दायरे से बाहर रखा गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माहिलपुर-कोटफातुही सड़क की खस्ताहाल हालत को लेकर प्रदर्शन

माहिलपुर – माहिलपुर-कोटफातुही सड़क की दयनीय हालत को लेकर इलाके के गांवों के लोगों ने भारटा गांव के पास सड़क पर ट्रैफिक जाम कर पंजाब सरकार व पीडब्ल्यूडी विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन व नारेबाजी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में पेशाब करने पर देना होगा 500 जुर्माना : कुत्ता घुमाने से लेकर थूकने तक बदल गए सभी नियम, देना पड़ेगा मोटा पैसा

नई दिल्ली : नई दिल्ली के निवासी और छोटे व्यवसाय जल्द ही अपने छोटे-मोटे उल्लंघनों के लिए ज्यादा जुर्माना देने पड़ सकता है. हालांकि, कुछ मामूली अपराधों को गैर-आपराधिक बनाने का प्रस्ताव भी संसद...
article-image
पंजाब

भगवान परशुराम के जीवन से अन्याय अत्याचार के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा मिलती है : मनीष तिवारी

खरड़ में भगवान परशुराम जयंती समारोह पूर्ण उत्साह के साथ मनाई खरड़,1 मई: भगवान परशुराम जी की जयंती खरड़ स्थित भगवान परशुराम भवन में बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर…..राघव चड्ढा ने किया आप पर पलटवार… लिखा- घायल हूं इसलिए घातक हूं

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है. राघव चड्ढा ने...
Translate »
error: Content is protected !!