1170 टीजीटी, 1762 जेबीटी, 37 प्रवक्ता (पीडब्ल्यूडी), 69 सी.एंड.वी तथा 6292 एनटीटी शिक्षक के पदों को भरने की प्रक्रिया जारी :

by

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग की विभिन्न पहलों और शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
रोहित ठाकुर ने निदेशालयों के पुनर्गठन, मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना, डिजिटल उपस्थिति, शिक्षकों के अंतरराष्ट्रीय शिक्षण भ्रमण, अपना विद्यालय योजना, राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल तथा स्कूलों की सीबीएसई से संबद्धता जैसी महत्वपूर्ण पहलों के क्रियान्वयन की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि पिछले लगभग तीन वर्षों में राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अनेक परिवर्तनकारी पहल की हैं, जिनके परिणामस्वरूप प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब तक विभिन्न श्रेणियों के लगभग 7000 नियमित शिक्षकों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इसके बाद 9000 से अधिक और पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है जिनमें 1170 टीजीटी, 1762 जेबीटी, 37 प्रवक्ता (पीडब्ल्यूडी), 69 सी.एंड.वी तथा 6292 एनटीटी शिक्षक शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि शैक्षणिक संस्थानों में रिक्त पदों को समय पर भरा जा सके।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और राज्य की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने की रैंकिंग में सुधार हुआ है। उन्होंने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि हिमाचल प्रदेश को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण पद्धतियों से अद्यतन रखने और उनके कोर्स पूरा करने के बाद उत्पन्न किसी भी ज्ञान-अंतर को दूर करने के लिए सरकार ने सभी नव-नियुक्त शिक्षकों के लिए इंडक्शन ट्रेनिंग आरंभ की है। इस कदम से शिक्षण क्षमता में वृद्धि होगी।
रोहित ठाकुर ने जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए नियमित विद्यालय निरीक्षणों की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने उप- शिक्षा निदेशकों को निर्देश दिए कि वे विद्यालयों का नियमित रूप से दौरा करें ताकि बेहतर शिक्षण वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।
शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने मानव संसाधन और भौतिक संसाधनों के सर्वाेत्तम उपयोग के लिए विभिन्न स्तरों पर विद्यालयों के बीच संसाधनों के साझा उपयोग की संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत के. शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, समग्र शिक्षा परियोजना निदेशक राजेश शर्मा तथा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू ने मोनाल पक्षी को लिया गोद, प्रदेश के लोगों से किया यह आह्वान

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वन विभाग द्वारा गेयटी थियेटर में आयोजित वन्य जीव सप्ताह के समापन समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वन्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हल्का चब्बेवाल के गांवों की बिजली बहाली को लेकर विधायक डॉ. इशांक द्वारा पावरकॉम अधिकारियों संग आपात बैठक

ज़रूरत पड़ी तो अपनी तनख्वाह से पैसे खर्च कर हलके के लोगों की समस्याएं हल करूंगा: डॉ. इशांक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हल्का चब्बेवाल के सभी पावरकॉम अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न गांवों के सरपंचों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ताल स्कूल में दी मासिक धर्म स्वच्छता और अनीमिया की जानकारी : छात्राओं ने नारा लेखन, पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

भोरंज 27 दिसंबर। विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के उपलक्ष्य पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भोरंज ने ‘वो दिन’ योजना के तहत बुधवार को राजकीय वारिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल में स्वास्थ्य विभाग और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को केंद्र से शहीद का दर्जा देने की पंजाबियों के अमेरिकी संगठन ने अपील की

चंडीगढ़, 31 जनवरी :  नॉर्थ अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन (नापा) ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा देने की शुक्रवार को केंद्र से अपील की। शुक्रवार को यहां एक बयान...
Translate »
error: Content is protected !!