12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा : प्रधानमंत्री मोदी ने सुंदर नगर जवाहर पार्क में किया विजय संकल्प रैली को संबोधित

by

सुंदरनगर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार हिमाचल का चुनाव बहुत खास है। क्योंकि इस बार 12 नवंबर को पड़ने वाला एक-एक वोट, हिमाचल के अगले 25 साल की विकास यात्रा तय करेगा। अमृत काल के इन वर्षों में हिमाचल में तेज विकास जरूरी है, स्थिर सरकार जरूरी है। मुझे खुशी है कि हिमाचल के लोग, यहां के युवा, यहां की माताएं-बहनें इस बात को अच्छी तरह समझ रही हैं। वे सुंदर नगर के जवाहर पार्क में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोग भाजपा सरकार की जोरदार वापसी की ठान चुके हैं। फौजियों की ये धरती, वीर माताओं की ये धरती, जब संकल्प ले लेती है तो उसे सिद्ध करके ही दिखाती है। देश में कांग्रेस सरकार 50 साल तक गरीबी हटाओ का नारा देकर सरकार बनाती रही। लेकिन गरीबी कहीं हटी नहीं। कांग्रेस की सच्चाई यह है कि वर्ष 2012 में जिस घोषणा पत्र में चुनाव जीते, 2012-17 तक एक काम नहीं हुआ। हिमाचल में पहाड़ी राज्यों में तो कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर चली है। कांग्रेस के लिए सरकार में आना, सरकार में रहना, राजपाट चलाने जैसा ही रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह देश में रहें या विदेश में, हिमाचल के साथ मेरा लगाव बना रहता है। हिमाचल के लोगों का जो स्नेह है, वह इस ऋण को कभी चुका नहीं सकता। लेकिन हिमाचल का विकास कर, हिमाचल के लोगों का जीवन आसान बनाकर, वह अपना दायित्व निभाने के लिए हर पल तैयार हैं। कांग्रेस का इतिहास हमेशा धोखा देने का रहा है। 8 दिसंबर के बाद डबल इंजन की सरकार काम संभालेगी तो किसान बागवानों के लिए काम आगे बढ़ाएंगे। कुछ लोग 100 रुपये की छूट देते हैं और 1000 रुपये का विज्ञापन छपा देते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।
भाजपा ने धारा-370 हटाई, राम मंदिर का निर्माण भी करवाया सिद्ध :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो भी संकल्प लेती है, उसे पूरा करते दिखाती है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने का वायदा किया था, जिसे सिद्ध करके दिखाया है। इसके अलावा अयोध्या में राम मंदिर बनवाने का संकल्प लिया था, आज अयोध्या में इतना भव्य राम मंदिर बन रहा है। कांग्रेस की सच्चाई ये है कि 2012 में जिस घोषणा पत्र पर वो चुनाव जीते, वादे किए थे, एक भी काम उन्होंने नहीं किया। जबकि भाजपा की पहचान है कि जो कहते हैं उसे पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।
किसानों के कर्ज माफी के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस भूली वायदा :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झूठे वादे करना, झूठी गारंटी देना कांग्रेस सरकार की पुरानी फितरत रही है। किसानों को कर्ज माफी के नाम पर कांग्रेस जिस तरह सत्ता में आई थी, वैसे ही सत्ता में आने के बाद अपने वायदों को भूल गई। इसका भी गवाह पूरा देश रहा है। जब दिल्ली और हिमाचल में भाजपा की सरकार थी तो काम तेजी से चल रहे थे। लेकिन जैसे ही, पांच उसके, पांच उसके, इस चक्कर में पड़ गए और कांग्रेस सरकार दोबारा आई तो सारे काम ठप कर दिए।
कांग्रेस सरकार नहीं चाहती देश में रक्षा साजो सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने ;
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आजादी के बाद देश का पहला घोटाला कांग्रेस ने रक्षा क्षेत्र में ही किया था। तब से कांग्रेस की सरकार जब तक रही, तब तक रक्षा सौदों में जमकर दलाली खायी। हथियारों में दलाली खाकर कांग्रेस ने कितनी ही माताओं-बहनों से खिलवाड़ किया है। कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि देश रक्षा साजो-सामान के मामले में आत्मनिर्भर बने। कांग्रेस 40 साल से देश के फौजियों को वन रैंक वन पेंशन का वायदा करती आ रही थी। लेकिन इतने वर्षों तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रहने के बावजूद उसने कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भर होने का अभियान चल रहा है। अपने हथियार खुद बनाने पर जोर दिया जा रहा है। कांग्रेस देश की रक्षा की ही नहीं, बल्कि देश के विकास की भी हमेशा विरोधी रही है। बीते दो-ढाई साल में दुनिया की इतनी बड़ी महामारी से हिमाचल के लोगों ने मुकाबला किया है। भाजपा की सरकार में हिमाचल ने देश में सबसे पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल किया।
मंडी की भाजयुमो रैली में मौसम खराबी के कारण न आने की मांगी माफी : पीएम मोदी ने कहा कि वे कुछ दिन पहले मंडी की भाजयुमो युवा द्वारा की गई रैली में जरूर आना चाहते थे। लेकिन उस दिन मौसम खराब होने के कारण वे नही आ सके। उनका उस रैली में आने का बहुत मन था, लेकिन उस दिन मौसम खराब होने के कारण वह नहीं आ सके, जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि से उनका पुराना नाता रहा है, यहां उनका बहुत आना जाना रहा है। उन्होंने निहरी की चढ़ाई सहित कांगड़ा, मंडी, शिकारी की पहाड़ी भी पैदल मापी है। उन्होंने अपने संबोधन में हाटेश्वरी माता, शीतला माता, शिकारी माता का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि वे देवभूमि के सभी देवी-देवताओं का प्रमाण करते हैं। बीबीएमबी झील कैसे भूल सकते हैं, जब भी यहां आते थे तो चाय जरूर पीते थे। दुकानदारों से भी बातचीत करते थे। ठाकुर गंगा सिंह, दिले राम, दामोदर जी से बहुत कुछ सीखने को मिला।
स्थिर सरकार में होता है अधिक विकास-मोदी :
सोलन के ठोडो मैदान में विजय संकल्प रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल को आज सबसे ज्यादा जरूरत है- राज्य को स्थायित्व देने वाली भाजपा सरकार। स्थिर सरकार में विकास भी तेज होता है और जनता के प्रति अपनी जवाबदेही के प्रति भी सरकार गंभीर रहती है। हिमाचल में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। मां शूलिनी के आशीर्वाद से सोलन मशरूम सिटी के नाम से विख्यात है। सोलन ने अपनी पहचान मशरूम और लाल टमाटर से बनाई है। सोलन में मनोहर लाल जी के चने शायद ही बिना खाए यहां से गए हैं। सोलन ने मुझे खूब खिलाया और सिखाया है, इसलिए वह सोलन के कर्जदार हैं। कांग्रेस के बरसों के शासन में हमारे यहां ऐसे अनेक स्वार्थ तत्व और समूह पैदा हो गए हैं जो भारत को स्थिर नहीं देखना चाहते, भारत में स्थिर सरकार नहीं देखना चाहते। देश के छोटे राज्य हमेशा इन स्वार्थी समूहों के निशाने पर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नगर निगम मंडी चुनाव : नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन 43 नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  मंडी, 02 मई। नगर निगम मंडी में पार्षदों के चुनाव के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के तीसरे व अंतिम दिन कुल 43 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी नगर निगम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 करोड़ से होगी ट्यूबवेल्स की रिमॉडलिंग, पंडोगा में 10 करोड़ से बनेगी रोप-वे परियोजना : मुकेश अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री ने बढ़ेड़ा पंचायत सामुदायिक केंद्र का किया उद्घाटन हरोली को 2027 तक शत-प्रतिशत पेयजल व सिंचाई सुविधा से संपन्न बनाने का लक्ष्य रोहित जसवाल।  हरोली , 29 जनवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की तैनाती में कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलनी चाहिए : प्रतिभा सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे से दिल्ली में मुलाकात के दौरान उठाई मांग

शिमला : विभिन्न बोर्ड व निगमों में आगामी दिनों में चेयरमैन-वाइस चेयरमैन की तैनाती में कार्यकर्ताओं को तरजीह मिलनी चाहिए। यह मांग हिमाचल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान पर कूटनीतिक चोट : पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की हाईलेवल बैठक में 5 कड़े फैसले

नई दिल्ली । जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ पांच बड़े फैसले लिए हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...
Translate »
error: Content is protected !!