12 से 14 मार्च तक आयोजित होगा चंबा साहित्य महोत्सव : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज चंबा साहित्य महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि चंबा साहित्य महोत्सव का आयोजन 12 से 14 मार्च तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चंबा परिसर में आयोजित होगा, जिसमें प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं विद्वान हिस्सा लेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव के दौरान पुस्तक मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हिमाचल प्रदेश की कला-संस्कृति से जुड़ी पुस्तकें तथा अन्य उत्कृष्ट साहित्यिक कृतियाँ प्रदर्शित की जाएंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि महाविद्यालय परिसर में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों तथा आशा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शनियाँ प्रस्तुत की जाएंगी, जिससे स्थानीय उत्पादों और महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
जिला की समृद्ध संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से महोत्सव के दौरान स्थानीय प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कथा सत्र, कविता उत्सव, ग़ज़ल संध्या, संगीत एवं कविता प्रस्तुति, पैनल चर्चा, थिएटर आर्टिस्ट परफॉर्मेंस, कवि सम्मेलन तथा संवाद सत्र शामिल रहेंगे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी तथा जिला भाषा अधिकारी को महोत्सव के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये।
बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा तथा अर्थशास्त्री परियोजना विनोद कुमार उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

10 मार्च से चंबा प्रवास पर रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

जसोरगड और भलेई में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम की करेंगे अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 10 से 16 मार्च तक चंबा प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष के जारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद मंडी की पहली त्रैमासिक बैठक आयोजित, ग्रामीण विकास और जनहित के मुद्दों पर मंथन

मंडी, 7 अगस्त: जिला परिषद मंडी की पहली त्रैमासिक बैठक गुरुवार को जिला परिषद सम्मेलन कक्ष, भ्यूली में जिला परिषद अध्यक्ष अमरू राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*DC ने सीनियर सेंकेडरी स्कूल बगली को लिया गोद : सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता पर रहेगा विशेष फोक्स: बैरवा*

एएम नाथ। धर्मशाला, 08 अप्रैल। कांगड़ा जिला के उपायुक्त हेम राज बैरवा जी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली को गोद लिया जो कि जिला कांगड़ा के सबसे पुराने विद्यालयों में से एक है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IAS संजय गुप्ता ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार

एएम नाथ : शिमला। राज्य सरकार ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उन्हें नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आवास का कार्यभार भी सौंपा...
Translate »
error: Content is protected !!