12 को सिटी सैंटर में आयोजित किया जाएगा प्रदेश स्तरीय चिल्ड्रन डे समागम

by

रैड क्रास सोसायटी के साथ मिलकर चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल की ओर से करवाया जा रहा है कार्यक्रम
होशियारपुर, 05 दिसंबर:
सहायक कमिश्नर (सामान्य) व्योम भारद्वाज ने बताया कि रैड क्रास सोसायटी की ओर से चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल के साथ मिलकर प्रदेश स्तरीय चिल्ड्रन डे समागम 12 दिसंबर को करवाया जाना है। वे आज अपने कार्यालय में अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान अधिकारियों को समागम की तैयारियों संबंधी निर्देश देते हुए कहा कि विभाग अभी से समागम को सफलतापूर्वक करवाने के लिए जुट जाएं।
सचिव जिला रैड क्रास सोसायटी मंगेश सूद ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल, स्टेट ब्रांच चंडीगढ़ के सहोग से यह प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सिटी सैंटर होशियारपुर में करवाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के स्कूलों के विद्यार्थियों की टीमें भाग लेंगी, जिसमें ग्रुप सांग, ग्रुप डांस व कविता के मुकाबले करवाए जाएंगे और विजेता टीमों को चाइल्ड वेलफेयर काउंसिल, चंडीगढ़ से रैड क्रास सोसायटी की ओर से पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) धीरज वशिष्ट, उप जिला शिक्षा अधिकारी (ए) सुखविंदर सिंह, सहायक डायरेक्ट युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, लेखाकार रैड क्रास सोसायटी सर्बजीत सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MCC Commissioner Amit Kumar IAS

Chandigarh/Daljeet Ajnoha/Dec 12 : In a brief interaction with social worker Sanjeev Kumar, Amit Kumar IAS, Commissioner of the Municipal Corporation Chandigarh, outlined major ongoing initiatives aimed at strengthening public welfare and improving city...
article-image
पंजाब

मजदूर दिवस के अवसर पर खालसा कॉलेज माहिलपुर में दर्जा चार कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में कार्यरत दर्जा चार कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित करके मजदूर दिवस मनाया गया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे के निर्माण की तैयारी : 520 मीटर लंबे इस रोपवे के निर्माण पर 65 करोड़ की रकम खर्च होगी

एएम नाथ। शिमला, 21 जुलाई : उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालकनाथ मंदिर में रोपवे निर्माण की योजना धरातल पर उतारना शुरू हो गई ह। सुक्खू सरकार बाबा बालकनाथ मंदिर व टैक्सी...
Translate »
error: Content is protected !!