13 अक्तूबर को आयोजित होगा अंतराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस – घर-घर तक पहुंचेगा सुरक्षित भवन निर्माण का संदेश: एडीएम

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 07 सितंबर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा हरीश गज्जू ने कहा कि कांगड़ा जिला में अंतराष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस 13 अक्तूबर को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि आपदा प्रबंधन को लेकर सभी नागरिक सजग और सतर्क रहें।
शनिवार को एनआईसी सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डा हरीश गज्जू ने कहा कि आपदा न्यूनीकरण दिवस पर स्कूलों में आपदा प्रबंधन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे तथा सभी पंचायतों में सुरक्षित भवन निर्माण के लिए संदेश पहुंचाया जाएगा इसमें सभी पंचायत प्रधान, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, पंचायत स्तर पर सरकारी अधिकारी, प्रशिक्षित मिस्त्री, स्वयंसेवी संस्थाएं हर घर तक सुरक्षित निर्माण के बारे में जानकारी पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए पूर्व तैयारियां अत्यंत जरूरी हैं ताकि आपदा से होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर स्कूल स्तर तथा पंचायत स्तर तक जागरूकता अभियान आरंभ किए गए हैं।
एडीएम ने कहा कि आपदाओं से बचने के लिए सुरक्षित भवन निर्माण भी अत्यंत जरूरी है तथा इस के लिए कांगड़ा जिला में पंचायत स्तर के मिस्त्रियों को भूंकपरोधी निर्माण के लिए प्रशिक्षित भी किया जा रहा है। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि भूकंप की दृष्टि से कांगड़ा जिला अति संवेदनशील है इसी के दृष्टिगत सुरक्षित भवन निर्माण पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर आपदा प्रबंधन में आम जनमानस की सहभागिता अत्यंत जरूरी है इसी के दृष्टिगत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से कार्य योजना तैयार की गई है
All reactions:

2

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मनोनीत पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार ने की अपील :नगर परिषद में किसी भी पूर्वाग्रह के बगैर हों कार्य: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर 19 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने स्थानीय नगर परिषद के सभी पदाधिकारियों, पार्षदों और अधिकारियों-कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे किसी भी तरह के पूर्वाग्रह या राजनीति से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेलों से बढ़ता है सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द और भाईचारा : कुलदीप सिंह पठानिया

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में विधान सभा अध्यक्ष, मुख्यतिथि के रूप में हुए शामिल एएम नाथ।  जयसिंहपुर 12 अक्तूबर :- राज्य स्तरीय दशहरा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों की आरक्षण प्रक्रिया 11 जुलाई को

एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में नगर परिषद चंबा व डलहौजी तथा नगर पंचायत चुवाड़ी व बनीखेत के विभिन्न वार्डों के लिए आरक्षण संबंधी प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश म्युनिसिपल इलेक्शन रूल 2015 के नियम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरभ जोशी ने सेक्टर-15 में सड़क री-कारपेटिंग परियोजना का किया शुभारंभ

चंडीगढ़ ( पुनीत महाजन ) आज 9 मई ₹5 करोड़ की लागत से सड़कों का होगा व्यापक नवीनीकरण, यातायात होगा अधिक सुरक्षित और सुगम शहर की शहरी आधारभूत संरचना को मजबूत करने और नागरिक...
Translate »
error: Content is protected !!