13,000 से ज्यादा गिरफ्तार, करोड़ों की हवाला 147 संपत्ति जब्त

by
चंडीगढ़  : पंजाब में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राज्य के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब सरकार की ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में अब तक 8,344 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 13,038 लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।  इसमें 1,696 बड़े तस्कर भी शामिल हैं जिन्हें ‘बिग फिश’ माना जा रहा है।
147 संपत्तियों को फ्रीज़ किया
डीजीपी ने बताया कि अब तक 586 किलोग्राम हेरोइन, 14,000 किलोग्राम पोस्त भूसी, 247 किलोग्राम अफीम, 253 किलोग्राम गांजा, 2.5 किलोग्राम कोकीन और 25.7 लाख नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए हैं।
करोड़ों की हवाला संपत्ति जब्त
इसके अलावा हवाला नेटवर्क पर भी बड़ा प्रहार किया गया है. पुलिस ने 48 हवाला ऑपरेटर्स को गिरफ्तार किया है और 10.76 करोड़ रुपये की हवाला मनी जब्त की गई है. नशा तस्करी से जुड़ी 147 संपत्तियों को फ्रीज़ भी किया गया है।
डीजीपी गौरव यादव :  डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह अभियान सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके जरिए पूरे नेटवर्क को खत्म करने की रणनीति पर काम हो रहा है. पुलिस न केवल नशा बेचने वालों को पकड़ रही है, बल्कि उनके आर्थिक स्रोतों पर भी प्रहार कर रही है।
सरकार अब नशा कारोबार के खिलाफ अपना रही सख्त रवैया
पंजाब सरकार और पुलिस की यह मुहिम राज्य को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. हालांकि चुनौतियाँ अभी भी बनी हुई हैं, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई ने यह संकेत जरूर दिया है कि सरकार अब नशा कारोबार के खिलाफ सख्त रवैया अपना चुकी है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आप सरकार द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करवाना घटिया हरकत : खन्ना – कहा…. आगामी पंचायती चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आप में शामिल होने के लिए जबरन डाला जा रहा दबाव

होशियारपुर 15  सितम्बर  :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा प्रदेश की मौजूदा आम आदमी पार्टी की जनता विरोधी नीतियों से अब प्रदेश की जनता हताष हो चुकी है जिससे...
article-image
पंजाब

क्या सरकारी विभागों से राजनीति करवाना ही है व्यवस्था परिवर्तन : जयराम ठाकुर

इवेंट बाजी करने से नहीं रुकेगा नशा, बीते कल भी ओवर डोज से हुई मौत नीचे गिरने की कोई सीमा नहीं, सुक्खू सरकार और कांग्रेस ने नैतिकता के सारे मानक तोड़े एएम नाथ। शिमला...
article-image
पंजाब

दोआबा साहित्य सभा द्वारा एस.अशोक भौरा से रू-ब-रू समागम आयोजित

गढ़शंकर  : दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा सभा अध्यक्ष प्रो. संधू वरिआणवी की अध्यक्षता में साहित्यकार एस. अशोक भौरा से रू-ब-रू समागम आयोजित किया गया। स्थानीय स्वर्गीय मेजर सिंह मौजी यादगारी लाइब्रेरी में आयोजित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रोड्यूसर संग सोना होगा…..वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित से हुई गंदी डिमांड, बोलीं- बड़े सपने है तो…

नई दिल्ली : बिग बॉस फेम दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित बीते कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं. चंद्रिका का पति युमग गेरा संग विवाद और मिस्ट्री मैन संग अफेयर...
Translate »
error: Content is protected !!