14वें  राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित 

by
गढ़शंकर, 25 जनवरी : आज 14वें राष्ट्रीय वोटर दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर में तहसील स्तरीय समागम आयोजित किया गया। इस समागम में माननीय एसडीएम शिवराज सिंह बल्ल ने विशेष रूप से उपस्थित होकर इस दिवस की महत्वता संबंधी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया की कैसे आगामी लोकसभा चुनाव में इस इलाके के मतदाताओं को लामबंद करके पोलिंग दौरान अधिक से अधिक मत डलवाने संबंधी अपना योगदान डालें। अपने संबोधन दौरान उन्होंने 18 से 19 वर्ष के नौजवान वोटरों की ओर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस समागम में हाजिर स्मूह सदस्यों व विद्यार्थियों ने चुनाव में भागीदारी बनाने हेतु शपथ उठाई। इस मौके लोगों में एवीएम संबंधी जानकारी देने के लिए विशेष कैंप लगवाने संबंधी भी बताया गया कि चुनाव में एवीएम मशीनों का कैसे प्रयोग करना है। इस मौके स्वीप नोडल अधिकारी गढ़शंकर सोहनलाल ने भी वोटरों को वोट की महत्ता संबंधी जानकारी दी। इस समागम में मनजिंदर कौर बीडीपीओ ने भी संबोधन किया। इस मौके गढ़शंकर शहर के समूह बीएलओज ने भाग लिया। अंत में एसडीम शिवराज सिंह बल्ल ने सवीप गतिविधियों दौरान किए गए कामों को मुख्य रखते हुए सभी नोडल अधिकारी कॉलेज, बीएलओज, सुपरवाइजर आदि को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

फीस जमा नहीं कराई तो 4 साल की बच्ची को स्कूल से बाहर निकाला : परिजनों ने कार्यवाही के लिए एसडीएम को की शिकायत

गढ़शंकर, 3 दिसंबर : माहिलपुर के दिल्ली इंटर नेशनल स्कूल में पढ़ने वाली 4 वर्षीय बच्ची को इसलिए बाहर निकाल दिया कि उनके परिजनों ने स्कूल फ़ीस जमा नहीं कराई थी। इस बात की...
article-image
पंजाब

बल साऊपुरिया के गीत आयो खूनदान करिए का पोस्टर जारी किया डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने

गढ़शंकर । पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने बल साऊपुरिया के खूनदान व समाज सेवा को समर्पित गीत आयो खूनदान करिए का पोस्टर जारी करते हुए गायक बल साऊपुरिया को...
article-image
पंजाब

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल, फ्रंट आफिस गढ़शंकर का किया दौरा : सरकारी हाई स्कूल सैला खुर्द व गढ़शंकर के लीगल लिटरेसी क्लब में सैमीनार को किया संबोधित

होशियारपुर, 21 जनवरी: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी दिलबाग सिंह जौहल के निर्देशों पर सी.जे.एम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से शनिवार ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा किया...
article-image
पंजाब

द ट्रिनिटी स्कूल के छात्र अंकुश राय ने आई.सी.एस.सी. मैट्रिक में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में किया टॉप

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : आई.सी.एस.सी की मैट्रिक कक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में द ट्रिनिटी स्कूल, असलपुर, होशियारपुर के छात्र अंकुश राय ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान...
Translate »
error: Content is protected !!