14 मार्च को मोगा रैली में अमित शाह भरेंगे कार्यकर्ताओं में जोश : खन्ना

by

होशियारपुर 5 मार्च  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की दिनांक 14 मार्च को मोगा जिला में भाजपा की तरफ से एक भव्य रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष तौर पर शामिल होकर कार्यकर्ताओं में नया जोश भरेंगे।
उक्त विचार खन्ना ने अपने कार्यालय में मिलने आये लोगों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के पंजाब आगमन सम्बन्धी पंजाब के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खन्ना ने कहा कि पंजाब की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, पंजाब के असुरक्षित माहौल, पंजाब के थम चुके विकास और पंजाब के निरंतर अँधेरे की और बढ़ रहे भविष्य के लिए अमित शाह की यह रैली प्रकाश स्वरूपी होगी जो आगामी विधानसभा चुनावों में पंजाब के लोगों को आम आदमी पार्टी के अंधकारमयी शासन से निकाल कर भाजपा के प्रकाशमान नेतृत्व की तरफ लेकर जाएगी और पंजाब में अमन शान्ति, मजबूत कानून व्यवस्था और चहुमुखी विकास के लिए पंजाब में भाजपा की सरकार स्थापित करने में अहम् योगदान देगी। इस मौके खन्ना के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता जवाहर खुराना और नवदीप सूद भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

युवती के शव का पोस्टमार्टम : युवती की हत्या गला घोंटकर की गई

ऊना : अंब के घेवट बेहड़ में मिली मृतक युवती की हत्या गला घोंटकर की गई थी। पुलिस ने डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में उसका पोस्टमॉर्टम करवाया है। इस बात का खुलासा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में लिटिगेशन निगरानी और ई-ऑफिस को लेकर प्रशिक्षण शिविर आयोजित – एडीसी बोले… तकनीक का उपयोग कर अपने कार्य में दक्षता लाएं सभी विभाग

एएम नाथ।  धर्मशाला, 26 दिसम्बर। सरकारी कार्यालयों में तकनीक के सहयोग से किस प्रकार कार्यक्षमता को बढ़ाया जा सकता है इसके लिए डीसी ऑफिस धर्मशाला में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।...
article-image
पंजाब

पंजाब की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल: दिखावटी आम आदमी क्लीनिक बनाने की बजाय ढांचागत सुधार किए जाएं : पवन दीवान

आप सरकार 73वें संवैधानिक संशोधन को योजनाबद्ध तरीके से कमजोर कर रही है: कांग्रेस लुधियाना, 5 फरवरी: राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा 308 सब्सिडियरी हेल्थ सेंटरों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टरों एवं पैरा-मेडीकल स्टॉफ के पदों को भरा जा रहा : रोगी कल्याण समितियां को सुदृढ़ करना भी इसी दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम – डॉ. (कर्नल) शांडिल

एएम नाथ। शिमला : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल की अध्यक्षता में आज यहां रोगी कल्याण समितियों को सशक्त करने के दृष्टिगत सिफारिशें प्रदान करने के उद्देश्य से गठित मंत्रिमण्डलीय उप-समिति की...
Translate »
error: Content is protected !!