14 साल के लड़के ने की 40 साल की महिला से रेप की कोशिश, 5 दिन बाद मौत

by

एएम नाथ । हमीरपुर :नहमीरपुर के निकट एक गांव में 14 वर्षीय लड़के द्वारा बलात्कार का प्रयास किए जाने की घटना का विरोध करने पर घायल हुई 40 वर्षीय एक विवाहित महिला की घटना के पांच दिन बाद मौत हो गई।

आरोपी को पकड़ लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तीन नवंबर को यहां एक गांव में हुई जिसके बाद महिला को चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआई) ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला खेत में घास काट रही थी कि तभी नौवीं कक्षा के एक छात्र ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। इसने बताया कि जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी और दरांती से उस पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, इसके बाद ग्रामीणों ने उसे खेत में खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस को घटनास्थल से एक टूटे हुए पेन के टुकड़े और एक स्केल मिला तथा पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों से पता चलता है कि आरोपी ने यौन उत्पीड़न के इरादे से इस कृत्य को अंजाम दिया। इसने कहा कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को पकड़ लिया गया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीत ईलाके की मागों को लेकर गढ़शंकर में किए जा रहे रोष प्रर्दशन को लेकर बीत भलाई कमेटी दुारा गाबों की बैठकें

गढ़शंकर । बीत भलाई कमेटी दुरा 18 जनवरी को बिजली घर गढ़शंकर के समक्ष दिए जाने वाले धरने को लेकर बीत इलाके के गावों में लोग जगाओ मुहिंम के तहत बिभिन्न गावों में बैठके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धमकी न दें, भाजपा जानती है तानाशाहों से काम लेना : सांसद अनुराग ठाकुर

एएम नाथ। हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश में 10 जुलाई को तीन विधानसभा उपचुनाव को लेकर प्रचार जोरों पर है। कांग्रेस और भाजपा नेता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के तीर चला रहे हैं। भाजपा सांसद अनुराग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2,389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में लेंगे भाग : ऊना वनमंडल के तहत 6 फरवरी को होगी वनमित्र भर्ती – सुशील राणा

ऊना, 3 फरवरी – ऊना जिला में वनमित्रों की भर्ती प्रक्रिया जारी है वनमित्र भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का टेस्ट मंगलवार 6 फरवरी को आयोजित होगा। यह जानकारी वन मंडलाधिकारी सुशील...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने समस्याओं सम्बन्धी पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना से की भेंट 

पंजाब सरकार द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद पेंशन जारी न करने सम्बन्धी दी जानकारी होशियारपुर 1 सितम्बर :  पंजाब जल स्त्रोत विभाग पेंशनर्स एसोसिएशन के एक शिष्ट मंडल ने अपनी समस्याओं...
Translate »
error: Content is protected !!