15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये ड्रग मनी : दसवीं का छात्र पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा

by

अमृतसर : रामतीर्थ रोड पर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने नाके से एक 16 वर्षीय किशोर को 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी नशा तस्करी में शामिल हैं। किशोर दसवीं का छात्र है, आरोपी का पिता और दादा नशा तस्करी में 20-20 साल की सजा काट रहे हैं। किशोर का चाचा भी 20 किग्रा हेरोइन के साथ दबोचा गया था और वह भी जेल में बंद है। किशोर के साथ कुख्यात नशा तस्कर रेशम सिंह भी था, जो मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि एक सटीक सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ पुलिस ने रामतीर्थ रोड पर स्थित गांव माहल के पास नाका लगाया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्तियों को रोका तो रेशम सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि किशोर को पकड़ लिया गया। उसके पास एक बैग था, जिसमें हेरोइन और ड्रग मनी थी। रेशम सिंह को पुलिस लंबे समय से तलाश रही है। उसके खिलाफ पहले ही तस्करी के अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पंजाब के तस्कर अब सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए नशीले पदार्थों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए नाबालिगों का सहारा ले रहे हैं। वहीं गैंगस्टर भी टारगेट किलिंग और आतंकी हमले में नाबालिग को शामिल कर रहे हैं। मोहाली और तरनतारन आरपीजी अटैक में नाबालिगों की भूमिका सामने आ चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बढ़ाई छुट्टियां-अब इस दिन खुलेंगे स्कूल : पंजाब सरकार ने प्रदेश में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए

चंडीगढ़, 31 दिसंबर :  पंजाब में सर्दी का कहर बढ़ता ही जा रही है। पंजाब सरकार ने प्रदेश में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में...
article-image
पंजाब

Collection of property tax, water

Hoshiarpur/Jan. 10/Daljeet Ajnoha :  Commissioner Municipal Corporation Dr. Amandeep Kaur while giving information said that collection of property tax, water supply and sewerage bills, trade license and rent/tariff has started at the Municipal Corporation...
article-image
पंजाब

जेल गार्ड ने AK-47 से की पत्नी और सास की हत्या, खुद भी की खुदकुशी

गुरदासपुर : गुरदासपुर से एक बहुत ही बड़ी घटना सामने आई है। जहां जेल के गार्ड ने अपनी पत्नी और सास की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी एक सरकारी क्वार्टर में...
article-image
पंजाब

पुलिस एनकाउंटर में मारे गए गैंगस्टरों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच के लिए एसआईटी का गठन : अर्पित शुक्ला

लुधियाना : लुधियाना में पुलिसएनकाउंटर में दो गैंगस्टरों के मारे जाने के एक दिन बाद, दोनों मृतक गैंगस्टरों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच के लिए पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) जसकिरनजीत सिंह तेजा की...
Translate »
error: Content is protected !!