15 लाख रुपए का राहत राशि चेक : डाॅ. शांडिल ने जडोन गांव की प्रभावित जमुना देवी को वितरित किया

by

कण्डाघाट : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन ज़िला के कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव जडोन में गत दिनों से भारी वर्षा से प्रभावित जमना देवी के परिवार को राज्य आपदा निधि के तहत 15 लाख रुपए की राहत राशि का चेक भेंट किया।
गत दिनों भारी वर्षा एवं भूस्खलन के कारण जमुना देवी के परिवार के 07 सदस्यों की दुःखद मृत्यु हो गई थी। इस आपदा में उनका मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया था।
डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर कहा कि अपनों की मृत्यु के कारण उपजे दुःख एवं खालीपन को कभी नहीं भरा जा सकता। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवदेनशील नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह प्रयास कर रही है कि प्रभावितों के ज़ख्मों पर मरहम लगाकर उनके दुःख को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ है और समयबद्ध राहत एवं पुनर्वास सुनिश्चित बनाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस हृदय विदारक समय में प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं प्रभावित परिवार का दुःख साझा करने जडोन पहंुंचे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इससे पूर्व पीड़ित परिवार को एक लाख रुपए की फौरी सहायता राशि प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान की जा चुकी है।
हिमाचल प्रदेश कोली समाज के अध्यक्ष उत्तम कश्यप ने पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए तथा ज़िला शिमला के प्रभावित रति राम को 30 हजार रुपए की सहायता राशि का चेक स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल के माध्यम से भेंट किया।
पूर्व सैनिक कल्याण संघ सायरी व ममलीग के अध्यक्ष नरेश कुमार ने जमुना देवी को 03 हजार रुपए प्रदान किए।
स्वास्थ्य मंत्री ने तदोपरांत प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव एम.सुधा देवी तथा निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डाॅ. गोपाल बेरी के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सायरी को शीघ्र ही आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव एम.सुधा देवी तथा निदेशक स्वास्थ्य विभाग डाॅ. गोपाल बेरी को उचित दिशा निर्देश जारी किए।
डाॅ. शांडिल ने तदोपरांत पुलिस चौकी सायरी का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनी और सम्बन्धित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
खण्ड कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. धनीराम शांडिल आपदा प्रभावित लोगों का कष्ट कम करने के लिए दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों का शीघ्र पुनर्वास हो और उन्हें हर संभव सहायता मिले, इस दिशा में स्वास्थ्य मंत्री कार्यरत हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुन्दर सिंह जसवाल, ग्राम पंचायत मामलीग के प्रधान हरिचंद ठाकुर, उप प्रधान संदीप ठाकुर, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, उपमण्डलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट नरेश शर्मा, हिमाचल प्रदेश कोली समाज के महामंत्री राजेश कोष, कोषाध्यक्ष एल.आर कश्यप, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एस.एल वर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डाॅ. अल्पना कौशल, त्रिलोक शांडिल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मनाली विंटर कार्निवल में 19 साल के लड़के की हत्या, कांच की बोतल से गला रेता – मनुरंगशाला सील, स्टार नाइट समेत सभी कार्यक्रम रद्द

मनाली  :  मनाली में विंटर कार्निवल के दौरान 19 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मरने वाले की पहचान मनाली के वशिष्ठ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औषधीय पौधों की खेती के लिए जिला ऊना में चिन्हित किए जाएंगे क्लस्टरः डीसी

रसायन मुक्त औषधीय पौधों की खेती से किसानों को मिलेगा लाभः राघव शर्मा संजीवनी पायलट परियोजना के संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता ऊना (18 फरवरी)- जिला ऊना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में अरबों रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर हो रहे हैं कार्य

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 06 अक्तूबर। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल शक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और सीवरेज योजनाओं के लिए अरबों रुपये का प्रावधान कर रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ढगवार में 225 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक मिल्क प्लांट की आधारशीला रखेंगे मुख्यमंत्री

बहुरेंगे दूध उत्पादकों और पशुपालकों के दिन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल एएम नाथ।  धर्मशाला, 22 जनवरी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 23 जनवरी (बृहस्पतिवार) को धर्मशाला के ढगवार में 225 करोड़ रूपये की...
Translate »
error: Content is protected !!