15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये ड्रग मनी : दसवीं का छात्र पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा

by

अमृतसर : रामतीर्थ रोड पर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस ने नाके से एक 16 वर्षीय किशोर को 15 किलोग्राम हेरोइन और 8.40 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ पकड़ा है। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी नशा तस्करी में शामिल हैं। किशोर दसवीं का छात्र है, आरोपी का पिता और दादा नशा तस्करी में 20-20 साल की सजा काट रहे हैं। किशोर का चाचा भी 20 किग्रा हेरोइन के साथ दबोचा गया था और वह भी जेल में बंद है। किशोर के साथ कुख्यात नशा तस्कर रेशम सिंह भी था, जो मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं।
डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि एक सटीक सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ पुलिस ने रामतीर्थ रोड पर स्थित गांव माहल के पास नाका लगाया। इस दौरान एक मोटरसाइकिल पर आ रहे व्यक्तियों को रोका तो रेशम सिंह मौके से फरार हो गया, जबकि किशोर को पकड़ लिया गया। उसके पास एक बैग था, जिसमें हेरोइन और ड्रग मनी थी। रेशम सिंह को पुलिस लंबे समय से तलाश रही है। उसके खिलाफ पहले ही तस्करी के अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पंजाब के तस्कर अब सुरक्षा एजेंसियों से बचने के लिए नशीले पदार्थों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए नाबालिगों का सहारा ले रहे हैं। वहीं गैंगस्टर भी टारगेट किलिंग और आतंकी हमले में नाबालिग को शामिल कर रहे हैं। मोहाली और तरनतारन आरपीजी अटैक में नाबालिगों की भूमिका सामने आ चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद – आरोपी फरार

गढ़शंकर, 20 नवंबर : थाना माहिलपुर पुलिस ने लसाडा गांव के एक घर से 55 किलो ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है, जबकि पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गया। इस संबध में जानकारी...
article-image
पंजाब

5 देशों से करें MBBS…..भारत आकर नहीं देनी होगी FMGE परीक्षा

Nई दिल्ली :  भारत के हजारों स्टूडेंट्स डॉक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए हर वर्ष  विदेश का रुख करते हैं. रूस, कजाकिस्तान या उज्बेकिस्तान जैसे देशों से पढ़ाई करके लौटने वाले भारतीय...
article-image
पंजाब

सिरफिरा आशिक : शादी के बीस वर्ष बाद इस तरह आशिकी का भूत सवार हुआ कि इश्क के चलते अपने ही घर में लगा दी आग , सामान जलकर राख

फिरोजपुर  : पंजाब के जिला फिरोजपुर के गांव बस्ती प्रीतम सिंह वाला के रहने वाले एक सिरफिरे आशिक कुलदीप पर अपनी शादी के बीस वर्ष बाद इस तरह आशिकी का भूत सवार हुआ कि...
article-image
पंजाब

सीता राम चरण रति मोरे, अनुदिन बढ़ऊ अनुग्रह तोरे, जेहि विधि नाथ होए हित मोरा, करहूं सो बेगि दास प्रभु तोरा

श्री सुन्दर कांड और राम राज्याभिषेक के प्रसंग के साथ ही 9 दिवसीय श्री राम कथा ने लिया विश्राम पूज्य राजन जी महाराज ने 9 दिन श्रद्धालुओं को कथा के माध्यम से प्रभु चरणों...
Translate »
error: Content is protected !!