16 अगस्त से हेड ऑफिस मोहाली में पक्का मोर्चा : अगर मैनेजमेंट और चेयरमैन ने 15 अगस्त, 23 तक कोई समाधान नहीं निकाला

by
गढ़शंकर :  पंजाब जलस्रोत कार्पोरेशन रिटायर कर्मचारी यूनियन गढ़शंकर की मासिक बैठक शिंगारा राम भजल की अध्यक्षता में बस अड्डा में हुई।  जिसमें 8 अगसत , 2023 को सर्कल होशियारपुर में हुई बैठक के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष  शिंगारा राम भजल ने कहा कि पंजाब जल स्रोत प्रबंधन एवं विकास निगम प्रबंधन बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय को क्रियान्वित नहीं किया जा रहा है बल्कि विलंब की नीति अपनाई जा रही है जिसके कारण 60-70 वर्ष की आयु वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी निराश हैं। प्रदेश कमेटी  ने निर्णय लिया कि यदि मैनेजमेंट और चेयरमैन ने 15 अगस्त, 23 तक कोई समाधान नहीं निकाला तो 16 अगस्त  2023 से हेड ऑफिस मोहाली में पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। यह मोर्चा मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।
                                     इसके अलावा ईपीएफ 31 अगस्त, 2014 से पहले सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की नई पेंशन जो लागू की गई थी। उससे जनवरी 2023 से बंद कर पुरानी निगुणी पेंशन दी जा रही है। इसे लेकर हाईकोर्ट में केस दायर किया गया था। इस बार द 9 अगस्त, 2023 तारीख थी,  अगली तारीख 14 नवंबर, 2023 है। इसी प्रकार 1 सिंतबर, 2014 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के ईपीएफ पर अनावश्यक आपत्तियां लगाकर केस वापस किये जा रहे हैं, जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में निराशा है। . माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने 4 नवंबर 2022 से बढ़ी हुई पेंशन का भुगतान करने का आदेश दिया है। लेकिन अभी तक एक भी कर्मचारी को पेंशन नहीं मिली है।
आज की बैठक में जीत सिंह बागवाई, गुरनाम सिंह, रछपाल सिंह, गुरमीत राम, सतनाम सिंह, मलकीत चंद, लच्छू राम, परमजीत बबली,जसपाल सिंह,रामपाल, अवतार सिंह, बालचंद बेदी,केहर सिंह,नरेश चंद,सोहन लाल,बसुरजीत सिंह उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम पद के लिए प्रवेश वर्मा की राह हुई आसान? इस दावेदार MLA के लिए भाजपा ने तय की अलग जिम्मेदारी

सीएम पद के दावेदार माने जा रहे सीनियर विधायक मोहन सिंह बिष्ट को स्पीकर बनाया जाएगा।  ऐसे में सीएम पद की रेस से एक दावेदार कम होने से प्रवेश वर्मा की राह आसान दिखने...
article-image
पंजाब

पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट के मौके पर सीएम चन्नी द्वारा की गई घोषणाओं का पवन दीवान ने किया स्वागत

औद्योगिक प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होंगे लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने आज लुधियाना में पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई...
article-image
पंजाब

ज़िले में बाल कल्याण कमेटी व जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड का पुनर्गठन: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा विधायक : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि जिले में 0 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों की सुरक्षा और देखभाल तथा किसी कारणवश कानून के टकराव में आने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शराब के नशे में स्कूल पहुंचने और छात्रों से मारपीट के दोषी शिक्षक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

शिमला/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता और गंभीर कदाचार के मामले में एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति (Compulsory Retirement) देने के आदेश जारी किए हैं। विभागीय...
Translate »
error: Content is protected !!